Advertisement
Advertisement

तेज रफ्तार का कहर, बस ने एक महिला को कुचला, मौके पर ही मौत

सुपौल : बिहार के सुपौल से एक खबर आ रही है। सुपौल जिला के पिपरा थाना क्षेत्र के अमहा वार्ड-6 में एनएच-106 पर एक तेज रफ्तार बस ने महिला को कुचल दिया है। जिससे महिला की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है।
बताया गया कि अमहा निवासी संजय पाठक की पत्नी खुशबू कुमारी सुबह सबेरे बस पर चढ़ने के लिए सड़क पार कर रही थी। बस सड़क पर लगी हुई थी। इसी बीच पीछे आई एक तेज रफ्तार एक अन्य बस ने महिला को कुचलते हुए निकल गया। दुर्घटना में महिला के चिथरे उड़ गए। जिससे खुशबू कुमारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना में बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

घटना के विरोध में अक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया है जिससे सड़क पर आवाजाही बंद हो गई है। करीब तीन घंटे से सड़क जाम लगी हुई है। बताया गया कि मृतक खुशबू कुमारी को एक बेटी एक बेटा है। खुशबू कुमारी की बेटी की शादी होने वाली थी इसी के लिए खरीदारी को लेकर वो पति और बच्चे के साथ दिल्ली जा रही थी। इसी बीच यह घटना घट गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। आक्रोशित लोगों ने कहा की अब तक न तो पुलिस प्रशासन आई है और न ही घटना को लेकर समुचित आश्वासन मिला है। जिससे गांव वाले काफी आक्रोश में है।अक्रोशित लोग दोषी बस चालक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़े : कंप्यूटर ऑपरेटर की आवास में फंदे से लटकती मिली लाश

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अजय सिंह की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Samrat Chaudhary Suspends 15 Officers: कौन हैं बिहार के वो 15...

Samrat Chaudhary Suspends 15 Officers, पटना: बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लापरवाही बरतने वाले , अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. पटना...

Chhath 2026: छठ से पहले पटना की फल मंडियों में खाद्य...

 छठ महापर्व से पहले पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने फल मंडियों में छापेमारी की। इनकम टैक्स चौराहे के पास फलों के सैंपल लेकर...

CBSE Board Exam 2027: होली के दिन भी होगी 12वीं की...

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट में 22 मार्च को होली के दिन भी 12वीं के पांच विषयों की परीक्षा निर्धारित है। परीक्षाएं 16...