सोता रहा परिवार, घर से नकदी व सोने के गहने लेकर चोर हुए फरार और फिर……

धनबादः झरिया थाना अंतर्गत मानबाद अमलापाड़ा एकेडमी हाई स्कूल स्थित श्याम साव के घर में चोरों ने बिलकुल नए तरीके से चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने घर में घुसकर घर के सदस्यों पर पहले स्प्रे मारकर सबको बेहोश कर दिया। इसके बाद लाखों के कीमती सामान, सोने के जेवर और नगद पर हाथ साफ कर फरार हो गए।

झरिया चोरी 22Scope News

ये भी पढ़ें-ज्योति अग्रवाल हत्याकांड में फरार आरोपी धराए, पति ने ही……

इस मामले की जानकारी परिजनों ने स्थानीय पुलिस को दी। घटना के समय पीड़ित परिवार श्याम साव अपने रूम में सो रहे थे, जबकि उनकी पत्नी और पुत्री सृष्टि साव दूसरे रूम में सो रही थी। घटना के संबध में प्रीति साव ने बताया कि रोज
की तरह खाना खाने के बाद अपने अपने कमरे में सोने चले गए।

चोरों ने घर के सभी दरवाजे बंद रखे थे

करीब 2 बजे तक हमलोग जागे हुए थे, उसके बाद हमलोग गहरी नींद में सो गए। जब सुबह आंख खुली तो आखों में जलन हो रही थी। चोरों के द्वारा आंखों पर नशीली पदार्थ का छिड़काऊ किया गया था। चोरों ने इस दौरान सभी रूम का दरवाजा बन्द कर दिया था। खिड़की खोल कर रूम से बाहर आए।

वास्तु विहार एड 3 22Scope News

ये भी पढ़ें-और यहां भू-माफियाओं ने दंपत्ति पर धारदार हथियार से कर दिया हमला, जख्मी हालत में….. 

बाहर आकर देखा तो हमारी आंखे खुली की खुली रह गयी। कमरे का सामान अस्त-व्यस्त है और अलमारी खुला हुआ है। साथ ही अलमारी में रखे सोने के जेवर, लैपटॉप, तीन पीस घड़ी और नगद गायब है। नशीला स्प्रे छिड़क कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित परिवार ने मामले की सूचना झरिया थाना को दी है, फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

Jharkhand DEO Transfer: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 42 अधिकारियों का...

Jharkhand DEO Transfer: झारखंड के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल में झारखंड शिक्षा सेवा के 42 अधिकारियों का तबादला...

Dhanbad News: शराब फैक्ट्री में आधी रात जांच अभियान, अधिकारियों ने...

Dhanbad News: धनबाद ज़िला प्रशासन और आबकारी विभाग की एक संयुक्त टीम ने देर रात गोविंदपुर के देवली में स्थित एक बेवरेज कंपनी में...

Bihar MLC Oath Ceremony: विधान परिषद के नए सदस्यों ने ली...

Bihar MLC Oath Ceremony: बुधवार को पटना में बिहार विधान परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। उप-मुख्यमंत्री सम्राट...