IPL-2024 : बड़े स्कोर के बाद घर में हारे टाइटंस

अहमदाबाद : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)-2024 का आगाज हो चुका है। कल यानी गुरुवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल-17 सीजन का 17वां मैच खेला गया। कल के मैच में पंजाब की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया जो कि सही साबित हुआ। कल गुजरात टाइटंस ने बड़ा स्कोर बनाया जो कि पंजाब ने चेस कर मैच जीत लिया।

बता दें कि गुजरात टाइटंस की तरफ से पारी की शुरुआत कप्तान शुभमन गिल (नाबाद 89 रन, 48 गेंद, छह चौके, चार छक्के) और विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा (11) ने पारी की शुरुआत की। लेकिन कुछ खास नहीं कर पाए और 29 रन अपना पहला विकेट गंवा दिया। केन विलियमसन (26 रन, 22 गेंद, चार चौके), साई सुदर्शन (33 रन, 19 गेंद, छह चौके) और राहुल तेवतिया (नाबाद 23 रन, 8 गेंद, तीन चौके, एक छक्के) के बदौलत गुजरात बड़ा स्कोर कर पायी। गुजरात की टीम 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए।

बता दें कि जवाब में पंजाब किंग्स की भी शुरुआत बेहद खराब रही। कप्तान शिखर धवन सिर्फ एक रन बनाकर चलते बने। जॉनी बेयरस्टो (22 रन, 13 गेंद, चार चौके), प्रभसिमरन सिंह (35 रन, 24 गेंद, पांच चौके, एक छक्के), शशांक सिंह (नाबाद 61 रन, 29 गेंद, छह चौके, चार छक्के) और आशुतोष शर्मा (31 रन, 17 गेंद, तीन चौके, एक छक्के) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत पंजाब ने यह मैच 19.5 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाकर मैच तीन विकेट से जीत लिया। मैच में शशांक सिंह को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। अंक तालिका में पंजाब की टीम पांचवें और गुजरात की टीम छठे स्थान पर है।

यह भी पढ़े : IPL-2024 : दिल्ली पर जमकर बरसे नरेन, क्या पारी खेली

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

 

Karam Mahotsav Jamshedpur: गोपाल मैदान में सजा करम का रंग, प्रकृति...

Karam Mahotsav Jamshedpur: बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में रविवार को विशाल करम महोत्सव का आयोजन किया गया। कुड़मी सेना राष्ट्रीय कमिटी की ओर से आयोजित...

Bihar Saras Mela: 7 दिनों में ढाई करोड़ का कारोबार, रीता...

Bihar Saras Mela, पटना: बिहार सरस मेला अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है, लेकिन मेले में खरीदारी का उत्साह कम होने के...

Bihar Tourism: AI से बदलेगा पर्यटन का अंदाज, 6.62 करोड़ पर्यटकों...

Bihar Tourism, पटना: बिहार की हजारों साल पुरानी विरासत अब आधुनिक तकनीक के साथ नए पर्यटन अनुभव में बदलने की तैयारी में है। धार्मिक...