SRH vs GT: आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर राशिद ने गुजरात टाइटंस को जिताया

मुंबई : आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर राशिद ने गुजरात टाइटंस को जिताया- तेज गेंदबाज

उमरान मलिक के दिये पांच झटकों से विचलित हुए बिना

राशिद खान ने आखिरी ओवर में तीन छक्के जड़ कर गुजरात टाइटंस को जीत दिलाई.

आईपीएल में खेले गए एक मैच में गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से पराजित कर दिया.

पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 26 के स्कोर पर ही

अपना पहला विकेट कप्तान केन विलियमसन के रूप में गंवाया.

44 के कुल स्कोर पर राहुल त्रिपाठी भी 16 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

दोनों विकेट मोहम्मद शमी के खाते में गए.

इसके बाद अभिषेक शर्मा और एडम मार्क्रम ने शानदार बल्लेबाजी की. अभिषेक शर्मा 68 तो मार्क्रम ने 56 रन बनाए. आखिरी ओवर में अपना पहला मैच खेल रहे शशांक सिंह ने फर्गुसन की 6 गेंदों पर तीन छक्कों की मदद से 25 रन बनाए. मोहम्मद शमी ने 3 विकेट हासिल किए. जबकि यस दयाल और अलजारी जोसेफ को एक-एक विकेट मिला.

रिद्धिमान साहा ने खेली धुआंधार पारी

जवाबी पारी खेलने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत काफी शानदार रही. विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा ने काफी धुआंधार शुरुआत की और मात्र 38 गेंदों में 68 रन ठोक दिए. इसके अलावा शुभमन गिल ने भी 22 रन बनाए. कप्तान हार्दिक पांड्या ने 10 तो डेविड मिलर ने 17 रन बनाए. लेकिन आखिरी ओवरों का रोमांच अभी बाकी था.

उमरान मलिक बने मैन ऑफ द मैच

राहुल तेवटिया और राशिद खान ने धुआंधार बल्लेबाजी की. राशिद खान ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर टीम को रोमांचक जीत दिला दी. राहुल तेवटिया ने मात्र 21 गेंदों पर 40 नाबाद रन तो राशिद खान ने 11 गेंदों पर 31 नाबाद रन बनाए. हैदराबाद की ओर से पांच विकेट उमरान मलिक ने लिए. शानदार गेंदबाजी के कारण उमरान मलिक को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया.

रिपोर्ट: प्रोजेश दास

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...