BJP के बाद JDU ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची

पटना : लोकसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है वैसे-वैसे सभी पार्टियां रैली करने में व्यस्त हो गई है। दो चरण के नामांकन प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP), राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने लोकसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारक की सूची जारी कर दी है।

बता दें कि सूची में 40 लोगों को जगह मिली है। इसमें बिहार के मुख्यमंत्री व जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह, वरिष्ठ नेता वशिष्ठ नारायण सिंह, मंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी, राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा, मंत्री विजेंद्र यादव, संजय सिंह, रामनाथ ठाकुर, मंत्री लेसी सिंह सहित कई नाम शामिल है। सूची में पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी का नाम नहीं है जबकि नीतीश कैबिनेट के लगभग सभी मंत्रियों को शामिल किया गया है।

यह भी पढ़े : RJD ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Kanke CIP Rape Case: इंटर्न छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, क्लिनिकल...

 रांची के कांके स्थित केंद्रीय मनोचिकित्सा संस्थान में इंटर्न छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी PG छात्र को गिरफ्तार...

NEET UG Admission Scam: रिम्स और पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में फर्जी...

NEET UG एडमिशन में फर्जी दिव्यांग और जाति प्रमाण पत्र से आरक्षित सीट दिलाने वाले अंतरराज्यीय सिंडिकेट का खुलासा हुआ है। रिम्स और पूर्णिया...

Ranchi to Hyderabad Flight: विधायक के PA की अटैची का ताला...

झामुमो विधायक आलोक सोरेन के निजी सहायक रजनीश कुमार की रांची से हैदराबाद यात्रा के दौरान अटैची से ₹50 हजार चोरी हो गये। शिकायत...