नॉर्थ बिहार में अपराधी घटना को अंजाम देने वाला अपराधी पिस्टल के साथ गिरफ्तार

वैशाली : वैशाली जिला के हाजीपुर में फिर एक बार एक्सिस बैंक लूटने से बच गया है। अपराधी ने बैंक लुट का फुल प्लानिंग कर लिया था जिसका भनक पुलिस को लग गया। जिसके बाद वैशाली पुलिस ने बैंक के पास वाहन जांच शुरू कर दिया दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ रहा था। इसी दौरान पुलिस ने‌ दोनों को रोका एक मोटरसाइकिल से उतर कर फरार हो गया तो दुसरा युवक को पुलिस ने पकड़ लिया है। जिसके पास से पुलिस ने हथियार और गोली भी पुलिस ने बरामद किया है। गिरफ्तार अपराधी का बैंक से कुछ ही दुरी पर घर है जो बिदुपुर थाना क्षेत्र के रहीमपुर निवासी कौशल कुमार श्याम को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

यह अपराधी सोनपुर पैक्स अध्यक्ष के पुत्र के अपहरण मामले में पुलिस ने पहले भी गिरफ्तार कर जेल भेज था। अब तक पुलिस इस अपराधी को दो बार जेल भेज दिया है। इस पुरे गैंग में आठ लोग शामिल हैं जो पुरे गैंग के सदस्य बैंक लुटने का योजना बना रहा था। तमाम आपराधिक नॉर्थ बिहार में अपराधी घटना अंजाम देता हैं। कई बार बैंक का रैकी कर चुका था। फुल प्लानिंग अपराधी कर चुका था इसी महीने में अपराधी बैंक लुटने वाले थे। वैशाली और दरभंगा में दोनों जगहों पर बैंक लुटने का योजना अपराधी ने बनाया था। वैशाली पुलिस के सुचना पर तीन अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस गैंग में शामिल और अपराधी कि गिरफ्तार करने के पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

क्या कहते हैं वैशाली एसपी हर किशोर राय

गंगाब्रिज थाना पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कुछ अपराधकर्मी कुआरी चौक स्थित एक्सिस बैंक को लूटने की योजना बना रहे है। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना द्वारा आवश्यक कार्रवाई करते हुए ग्राम कुआरी एक्सिस बैंक के पास सघन वाहन चेकिंग लगाया गया। वाहन चेकिंग के क्रम में मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति पुलिस को देखकर तेजी से मोटरसाइकिल घुमाकर भागने लगा, जिसे पुलिस बल के सहयोग से बाइक सवार एक युवक कौशल कुमार श्याम को पकड़ लिया गया। पकड़ाए व्यक्ति से तलाशी के क्रम में उसके कमर से एक लोडेड देशी कट्टा एवं एर जिंदा कारतूस बरामद किया गया। मोटरसाइकिल के बारे में पूछने पर ये पता चला कि यह चोरी का है।

अपराधी से पूछताछ में पता चला कि इनलोगों का एक गिरोह है। जो लूटपाट आदि घटनाओं को कारित करते है एवं उक्त गिरोह के द्वारा गंगाब्रिज थाना अन्तर्गत ग्राम कुआरी स्थित एक्सिस बैंक को लूटने की योजना कई दिनों से चल रही थी। जिसके लिए ये लोग बार-बार बैंक की रेकी कर रहे थे। परन्तु पुलिस की गस्त एवं चौकसी से अपराध को अंजाम नहीं दे पा रहे थे। इस गिरोह में शामिल तीन अन्य अपराधकर्मियों को दरभंगा जिले के बहेड़ा थाना से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़े : भाई-बहन को ट्रक ने कुचला, अस्पताल में भर्ती

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...