जहानाबाद: जहानाबाद में घरेलू विवाद में एक महिला ने आत्महत्या का प्रयास किया, जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। मामला जहानाबाद के नगर थाना क्षेत्र के काली नगर मोहल्ला की है जहां घरेलू विवाद में महिला ने अपने ऊपर चाकू से प्रहार किया। महिला की पहचान काली नगर मोहल्ला निवासी रविता देवी के रूप में की गई।
यह भी पढ़ें- बिहार की सभी सीट पर NDA उम्मीदवार को पारस देंगे अपना समर्थन
हालांकि इस दौरान पूछे जाने पर परिजनों ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। वहीं मामले में स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि महिला को चाकू लगी है। फ़िलहाल महिला खतरे से बाहर है और उसका इलाज चल रहा है।
JEHANABAD से गौरव सिन्हा की रिपोर्ट
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos


















