जंगली हाथियों ने बानो में मचाया आतंक, कई घरों में…….

Simdega- सिमडेगा जिला के बानो प्रखंड अंतर्गत बीते शनिवार रात्रि को कराजरा एवं चोरबांदू गांव में जंगली हाथियों का आतंक देखने को मिला। हाथी ने तोते सिंह एवं भोला सिंह के घर को क्षतिग्रस्त कर घर में रखे अनाज भी खा गया। यह घटना उकौली पंचायत के बुरूहोंजेर की बतायी जा रही है।

ये भी पढ़ें-पतरातू में फंदे से लटकता व्यक्ति मिलने से मची सनसनी…….

वन विभाग की टीम को दी गई सूचना

जिसके बाद रौतिया समाज के महेश सिंह एवं राजेश सिंह ने गांव पहुंचकर हाथी पीड़ित का हालचाल जाना और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने के लिए वन विभाग को सूचित किया। सूचना उपरांत ही घटनास्थल पर बानो वन विभाग की टीम पहुंची। मौके पर वन विभाग के वनपाल विवेक कुमार ने बताया कि बीते शनिवार रात को कराजारा गांव एवम चोरबांदू गांव में झुंड से बिछड़े एक जंगली हाथी द्वारा दो ग्रामीणों के घर को क्षतिग्रस्त किया।

सूचना पर हमारी वन विभाग की टीम चोरबांदू गांव पहुंच कर क्षति का जायजा लेते हुए मुआवजा का प्रक्रिया किया जा रहा है। साथ ही हाथी भगाने हेतु राहत सामग्री जैसे मशाल, जूट बोरा, जला मोबिल, टॉर्च आदि वितरण किया गया है। उन्होंने ग्रामीणों को जंगली हाथी आने पर सतर्क रहने, मिर्च का धुवां करने तथा मशाल का प्रयोग कर भागने का सलाह दिया। साथ ही जंगलों में आग नहीं लगाने की बात बताई।

वास्तु विहार एड 8 22Scope News

ये भी पढ़ें-जिन लोगो को लोकसभा में टिकट नहीं मिलती उन्हें विधानसभा में देंगे: राजेश ठाकुर 

जंगल में आग लगने से हाथियों को पर्याप्त मात्रा में भोजन नहीं मिल पाता है, फलस्वरुप हाथी गांव की ओर कूच करते हैं इसलिए उन्होंने लोगों से अपील किया कि जंगल को हर हाल में आग से बचाना है। जंगल में आग लगाने वाले को भारतीय वन अधिनियम के तहत दो साल की जेल व दो लाख रुपए का जुर्माना या फिर दोनों हो सकता है।

 

जब अवसर मिला तो बदली तकदीर, जीविका दीदियों की प्रेरक गाथा

पटना : राज्य के कटिहार जिले के मनिहारी प्रखंड की रहने वाली जीविका दीदी फुलमुनी मुर्मू की कहानी बेहद प्रेरणादायक है। मनिहारी प्रखंड के...

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से साकार हुआ किशनगंज के अनिल राम का...

पटना/किशनगंज : बदलता बिहार रोजगार और उद्योग की नई कहानी लिख रहा है। एक ऐसी हीं कहानी जहां बिहार के युवा प्रदेश में रहकर...

मुख्यमंत्री ने कहा- समस्याओं के निष्पादन से जनता संतुष्ट हो तभी...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम हॉल में 'राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम' का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री...