देर रात जंगली हाथियों के झुंड का उत्पात

बालूमाथ : जिले के बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के मारंगलोइया पंचायत के विशनपुर ग्राम में रविवार की देर रात जंगली हाथियों के झुंड ने उत्पात मचाते हुए पांच ग्रामीणों का घर ध्वस्त कर दिया ।

जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया की लगभग तेरह की सँख्या में पहुंचे हांथीयो के झुंड ने ललन वर्मा,विनोद वर्मा,विकास प्रजापति,अमित कुमार वर्मा,किशुन वर्मा के घर को ध्वस्त कर दिया एवं घर में रखा हुआ चावल धान,महुआ समेत अन्य अन्न तथा खाने पीने का सामान चट कर गए ।इसके अलावा घर में रखा हुआ कई सामान बर्तन अनाज पलंग बक्सा को तोड़  दिया ।

घटना की सूचना पाकर पूर्वी जिला परिषद सदस्य प्रियंका कुमारी भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा घटना स्थल पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और मदद का भरोसा दिया । मौके पर बोलते हुए प्रियंका कुमारी ने कहा कि जंगली हाथियों द्वारा लगातार ग्रामीणों के घरों को ध्वस्त किया जा रहा है ।

पीड़ित परिवारो के पास सर छुपाने के लिए घर भी नहीं बचा है ।ऐसे में वन विभाग तत्काल मदद करें। और पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देते हुए खाने पीने का सामग्री उपलब्ध कराए ।

ज्ञात होगी बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र में इन दोनों जंगली हाथियों के झूड ने उत्पात मचा रखा है एक सप्ताह के भीतर 20 से अधिक घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया है।

जिससे पीड़ित परिवारों के पास सर छुपाने के लिए जगह भी नहीं बची है । वन विभाग की टीम हाथियों को खदेड़ने के दिशा में कोई सार्थक कदम उठाती भी नहीं दिख रही है।जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

Thailand Delegation Bihar Tourism: थाईलैंड का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा बिहार,...

Thailand Delegation Bihar Tourism, पटना: बिहार पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित फैम टूर ‘लोटस ट्रायंगल—ट्रैवल टू लैंड ऑफ एनलाइटनमेंट’ के तहत थाईलैंड से...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh: पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह,...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh, पटना: राजधानी पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Samrat Chaudhary Developed Bihar: लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने...

Samrat Chaudhary Developed Bihar, पटना: सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में रविवार को “विकसित बिहार: नींव से निर्माण तक” महामंथन सह लव-कुश...