तेजस्वी का पीएम पर तंज, कहा- रोजगार नहीं तो फिर किस बात का 400?

पटना : लोकसभा चुनाव के बीच बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ताबड़तोड़ रैली कर रहे हैं। कल यानी रविवार को वह बगहा में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। वहीं तेजस्वी लगातार पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार पर हमलावर हो रहे हैं। तेजस्वी कभी एक्स के जरिए तो कभी रैली के माध्यम से दोनों नेताओं पर हमला करने से नहीं चूक रहे हैं।

तेजस्वी यादव ने अभी थोड़ी देर पहले सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा है कि नरेंद्र मोदी ना नौकरी- रोजगार की बात करते है? ना छात्र-नौजवान, किसान-मजदूर की करते हैं। ना गांव और गरीब की करते है, मोदी ना शिक्षा और स्वास्थ्य, स्कूल और अस्पताल की बात करते है। फिर किस बात का 400? अगर मोदी मुद्दों पर बात नहीं करेंगे तो 400 क्या 100 भी नहीं आएगा। बता दें कि कल पीएम मोदी बिहार के नवादा में चुनावी रैली को संबोधित किया था।

Tejashwi Tw 22Scope News

यह भी पढ़े : तेजस्वी का PM पर तंज, कहा- रैली को लेकर बिहारवासियों में है उत्सुकता, जरूर कुछ अच्छी बात बोलेंगे

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

Jamshedpur Bank Robbery: 36 करोड़ के सोना लूटकांड में चतरा से...

 जमशेदपुर के गोलमुरी केनरा बैंक लूटकांड में चतरा से कनेक्शन सामने आया है। पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ...

Ranchi Crime: पत्नी को नदी में धकेलने का आरोपी पति फरार,...

 रांची के पैका पुल के पास पत्नी लखीमनी कुमारी को नदी में धकेलने के आरोपी पति मिथुनजय महतो की तलाश जारी है। मोबाइल लोकेशन...

Physics Wallah Ranchi: कोचिंग संस्थान सील करने पर हाईकोर्ट सख्त, नगर...

 रांची के प्रणामी हाइट्स में Physics Wallah कोचिंग परिसर सील करने के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाए...