PATNA के महावीर मंदिर में हनुमान जी को पहनाया जायेगा इतने रूपये के सोना के मुकुट और हार, रामनवमी पर…

पटना: सनातन नववर्ष का पर्व इस बार PATNA में रहने वाले हनुमान भक्तों के लिए खास होने वाला है। इसके लिए महावीर मंदिर प्रबंधन ने व्यस्था कर ली है। दरअसल महावीर मंदिर में विराजमान हनुमान जी को करीब 12 लाख रूपये की लागत से बना सोना का मुकुट और हार पहनाया जायेगा। महावीर मंदिर न्यास समिति के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार की संस्था मेटल्स एंड मिनरल्स ट्रेडिंग कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया से शुद्ध 24 कैरट सोना खरीद कर मुकुट और हार बनवाया गया है।

यह भी पढ़ें- राजद को फिर से लगा झटका, दो नेताओं ने थमा BJP का दामन

मुकुट और हार महावीर मंदिर में विराजमान हनुमान जी के दोनों विग्रह को पहनाया जायेगा। आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि हनुमान जी को मुकुट और हार नववर्ष के अवसर पर मंगलवार 9 अप्रैल को समर्पित किया जाएगा। मंगलवार को स्वर्ण जरित मुकुट और हार धारण किये हनुमान जी का तस्वीर जारी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- K K PATHAK का फरमान, ईद में भी नहीं होगी शिक्षकों की छुट्टी, सीएम को लिखा पत्र

रामनवमी की तैयारी
इस दौरान आचार्य किशोर कुणाल ने बताया की रामनवमी की भी तैयारी महावीर मंदिर प्रबंधन तेजी से कर रही है। मंदिर में रंग रोगन का काम तेजी से कराया जा रहा है, साथ ही संभावित भीड़ को आवश्यक इंतजाम भी किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि रामनवमी के अवसर पर रामलला के प्राकट्य अवसर पर महावीर मंदिर के ऊपर हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश भी की जाएगी। आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि रामनवमी को श्रद्धालुओं के संभावित भीड़ को देखते हुए मंदिर का पट तड़के दो बजे ही खोल दिया जाएगा साथी ही करीब 20 हजार किलो नैवेद्यम भी बनाया जा रहा है। रामनवमी के दिन दर्शन के लिए आने वाले भक्तों के लिए रास्ते में पंडाल लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- राजद के पूर्व विधायक ने ज्वाइन किया JDU, कहा ‘सीएम के काम से प्रभावित हूं’

दरिद्र नरायन भोज होगा दोनों पहर
जानकारी देते हुए आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि महावीर मंदिर में दोनों पहर दरिद्र नारायण भोज कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्षों से महावीर मंदिर में दोपहर में निःशुल्क भोज कराया जाता था लेकिन अब राम रसोई और सीता रसोई के तर्ज पर जरूरत मंदों को दोनों पहर निःशुल्क भोजन कराया जायेगा। किशोर कुणाल ने पूर्वी चंपारण में निर्माणाधीन रामायण मंदिर के बारे में भी जानकारी दी और कहा कि विराट रामायण मंदिर के भूगर्भ निर्माण का कार्य संपन्न हो गया है अब ऊपर का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

पटना से कुमार गौतम की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

PATNA

PATNA
PATNA
PATNA
PATNA

Bihar MLC Election 2026: शुरुआती 4 घंटे में सारण शिक्षक सीट...

Bihar MLC Election 2026, पटना: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान हो रहा है। शुरुआती चार घंटों में अलग-अलग...

Mokama MLC Election Clash: बिहार MLC चुनाव के बीच मोकामा में...

Mokama MLC Election Clash: बिहार विधान परिषद चुनाव के दौरान मोकामा में जेडीयू विधायक अनंत सिंह और एमएलसी प्रत्याशी नीरज कुमार के समर्थकों के...

Chhotu Singh Detained During MLC Election: MLC चुनाव के बीच छोटू...

Chhotu Singh Detained During MLC Election, पटना: बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर शुक्रवार सुबह 8 बजे से मतदान जारी है। इसी बीच जेडीयू...