नरकटियागंज में डिस्पैच सेंटर का DM-SP ने लिया जायजा

नरकटियागंज :रकटियागंज लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर जिला निर्वाची पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी दिनेश कुमार राय एसपी अमरकेश डी,एडीएम, एसडीएम समेत अन्य अधिकारियों ने बाजार समिति व चीनी मिल हजारी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने चुनाव के मद्देनजर वाहन पड़ाव, मतदान कर्मियों व अर्धसैनिक बलों के डिस्पैच सेंटर को लेकर निर्वाची पदाधिकारी सह एडीएम राजीव कुमार सिंह, अनुमंडल निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीएम सूर्य प्रकाश गुप्ता से आवश्यक जानकारी ली।

डीएम ने कहा कि पश्चिम चंपारण में लोकसभा का चुनाव छठे चरण में यानी 25 मई को होना है। चुनाव के मद्देनजर वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है। नरकटियागंज एवं सिकटा विधानसभा के लिए मतदान कमियों व अर्धसैनिक बलों का डिस्पैच नरकटियागंज से किया जाएगा। चुनाव संपन्न होने तक की सारी व्यवस्था को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारी चल रही है। ताकि निर्वाचन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। डीएम ने चुनाव में हर वर्ग के लोगों से अपील की है कि बढ़-चढ़ कर मतदान करें। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए सभी प्रशासनिक महकमा पुरी तरह अलर्ट है ताकि कोई भी अपने मतदान से वंचित न रह सके।

यह भी पढ़े : अवैध गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

राजन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Bihar Social Security Pension: पेंशनधारियों के लिए बड़ी खबर! बिहार सरकार...

Bihar Social Security Pension: बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन पाने वाले लाभार्थियों के लिए सरकार ने पेंशन भुगतान की तारीख तय कर दी है।...

Jharkhand Maoist Surrender: झारखंड में माओवादियों को बड़ा झटका, 3 इनामी...

Jharkhand Maoist Surrender: झारखंड में माओवादी संगठन के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई के बीच संगठन को बड़ा झटका लगने की जानकारी सामने आई...

Ranchi University PhD Admission 2026: रांची यूनिवर्सिटी में PhD के लिए...

Ranchi University PhD Admission 2026: रांची विश्वविद्यालय में इस बार पीएचडी प्रवेश को लेकर कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। विश्वविद्यालय में पीएचडी रेगुलेशन...