नरकटियागंज में डिस्पैच सेंटर का DM-SP ने लिया जायजा

नरकटियागंज : नरकटियागंज लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर जिला निर्वाची पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी दिनेश कुमार राय एसपी अमरकेश डी,एडीएम, एसडीएम समेत अन्य अधिकारियों ने बाजार समिति व चीनी मिल हजारी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने चुनाव के मद्देनजर वाहन पड़ाव, मतदान कर्मियों व अर्धसैनिक बलों के डिस्पैच सेंटर को लेकर निर्वाची पदाधिकारी सह एडीएम राजीव कुमार सिंह, अनुमंडल निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीएम सूर्य प्रकाश गुप्ता से आवश्यक जानकारी ली।

डीएम ने कहा कि पश्चिम चंपारण में लोकसभा का चुनाव छठे चरण में यानी 25 मई को होना है। चुनाव के मद्देनजर वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है। नरकटियागंज एवं सिकटा विधानसभा के लिए मतदान कमियों व अर्धसैनिक बलों का डिस्पैच नरकटियागंज से किया जाएगा। चुनाव संपन्न होने तक की सारी व्यवस्था को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारी चल रही है। ताकि निर्वाचन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। डीएम ने चुनाव में हर वर्ग के लोगों से अपील की है कि बढ़-चढ़ कर मतदान करें। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए सभी प्रशासनिक महकमा पुरी तरह अलर्ट है ताकि कोई भी अपने मतदान से वंचित न रह सके।

यह भी पढ़े : अवैध गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

राजन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Rohini Acharya Unity Formula: रोहिणी आचार्य का तेजस्वी यादव और प्रशांत...

Rohini Acharya Unity Formula, पटना: बिहार की राजनीति में विपक्षी दलों के बीच एकजुटता को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। राष्ट्रीय जनता...

Bihar IAS Transfer 2026: बिहार में 4 IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों...

Bihar IAS Transfer 2026, पटना: बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए चार IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। सामान्य...

Giridih Badminton Championship 2026: गिरिडीह में राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का...

Giridih Badminton Championship 2026: गिरिडीह इंडोर स्टेडियम में गुरुवार को Yonex-Sunrise झारखंड स्टेट सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप सह सेलेक्शन ट्रायल-2026 का शुभारंभ हुआ। गांडेय विधायक...