Advertisment

मंत्री बन्ना गुप्ता ने गांधी व शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया नमन, कहा- गांधी के विचारों पर चलें सभी लोग

बच्चों ने पेश किया रंगारंग कार्यक्रम

बोकारो : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने सेक्टर-4 स्थित गांधी चौक में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा एवं सेक्टर-6 स्थित टीवी टावर चौक पर स्थित लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किए. इस दौरान बोकारो के भाजपा विधायक विरंची नारायण, बोकारो उपायुक्त कुलदीप चौधरी, पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार झा, बोकारो इस्पात सयंत्र के प्रभारी निदेशक अमलेन्दू प्रकाश के अलावा जिले के तमाम अधिकारी मौजूद रहे.

इस दौरान बच्चों ने सेक्टर चार स्थित गांधी चौक में गांधी जयंती के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम में भाग लिए. गांधी विचार मंच की ओर से सर्व धर्म सभा का भी आयोजन किया गया.

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मानने के बाद सेक्टर चार स्थित खादी ग्राम उद्योग के कार्यक्रम में हिस्सा लिया. साथ ही जल जीवन मिशन अभियान के रथ को बोकारो समाहरणालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. समाहरणालय सभाकक्ष में आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर सेमिनार में भाग लिये.

मीडिया से बात करते हुए झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि हमें गांधी जी के विचारों पर चलना है. गांधीजी भले ही आज नहीं है लेकिन उनके विचार आज भी जीवित है. उन्होंने गांधीजी के नारी सशक्तिकरण और स्वच्छता पर बोलते हुए कहा कि गांधीजी भी चाहते थे इस समाज में नारी के सशक्तिकरण हो तभी समाज आगे बढ़ सकता है. स्वच्छता का भी ध्यान रखा जाए. ऐसे में आज हम लोगों ने भी यह ठाना हैं कि नारी सशक्तिकरण को मजबूत करने के लिए पीसीपीएनडीटी एक्ट को मजबूत करेंगे ताकि भ्रूण हत्या को रोका जा सके. इसके बाद वे धनबाद के लिए रवाना हो गए.

रिपोर्ट : चुमन

सरयू राय ने सरकार के किस मंत्री को कहा सिर खंडी?

Mithila Makhana Export: बिहार का मिथिला मखाना अब ग्लोबल मार्केट में,...

Mithila Makhana Export: बिहार का प्रसिद्ध मिथिला मखाना अब स्थानीय तालाबों और जल क्षेत्रों से निकलकर अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पहचान मजबूत कर रहा...

Kosi Mechi River Link Project: कोसी-मेची रिवर लिंक परियोजना से सीमांचल...

Kosi Mechi River Link Project, Patna: बिहार के सीमांचल क्षेत्र में सिंचाई और जल प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में कोसी-मेची अंतःराज्यीय रिवर...

Hajipur Electricity Projects 2026: हाजीपुर में ऊर्जा सचिव का दौरा, बिजली...

Hajipur Electricity Projects 2026: बिहार ऊर्जा विभाग के सचिव-सह-अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) अजय यादव ने बुधवार को हाजीपुर जिले...