सासाराम में बड़ा सड़क हादसा, 2 श्रद्धालु की मौत, 23 घायल

रोहतास : बिहार के सासाराम से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। रोहतास में भीषण सड़क हादसा हुआ है। हाइवा और ट्रैक्टर आपर में भीड़ गए जिसके बाद ट्रैक्टर पलट गया। सड़क हादसे में ट्रैक्टर सवार दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 23 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को सदर अस्पताल सासाराम में इलाज हेतु लाया गया है। घटना एनएच-2 पर टेकारी शिवसागर के पास की बताई गई है। मृतक और घायल कैमूर जिले उमापुर के बताए गए हैं।

घटना रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र के टेकारी की बताई गई है। मृत्क बंधन कुमार और अनील बारी कैमूर के उमापुर के बताए गए हैं। सदर अस्पताल सासाराम के डॉक्टर संजय कुमार ने बताया कि सड़क दुघर्टना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 23 घायलों को सदर अस्पताल सासाराम में लाया गया है। घटना के संबंध में पीड़ित ने बताया कि कैमूर जिले के उमापुर से 30 लोग ट्रैक्टर पर सवार होकर औरंगाबाद जिले के महुआ धाम जा रहे थे। तभी रोहतास जिले के टेकारी के पास हावड़ा-दिल्ली नेशनल हाईवे पर हाईवा व ट्रैक्टर के टक्कर के बाद टैक्टर पलट गया। जहां हाईवा के चालक समेत 23 लोग घायल हो गए।

घटना कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायल को सदर अस्पताल सासाराम में इलाज हेतु भेज दिया है। वहीं शव को कब्जे में लेते हुए सदर अस्पताल सासाराम में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपते हुए अगली कार्रवाई जारी है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़े : सासाराम में चुनाव कार्य की हुई समीक्षा

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...

Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...

Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...

Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...

Jamui Industrial Investment: जमुई में औद्योगिक विकास की बड़ी तैयारी, चकाई...

Jamui Industrial Investment: बिहार के जमुई जिले में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में कई परियोजनाओं पर काम चल रहा है। मुख्यमंत्री...