कांग्रेस जंग लगा लोहा जबकि भाजपा खरा सोना : राजनाथ सिंह

डिजीटल डेस्क । लोकसभा चुनावों में भाजपा के पक्ष में गुरुवार को मध्य प्रदेश में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कमान संभाली। उन्होंने रीवा और सतना में जनसभाएं कीं। अपने संबोधन में उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कहा कि देश की सत्ता में 50 साल कांग्रेस रही लेकिन अपने राज में वह देश को दुनिया के शिखर पर नहीं पहुंचा सकी। इस काम के लिए इतने साल कम नहीं होते। भाजपा ने महज 10 साल में पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश को दुनिया के अग्रणी देशों में  शुमार कर न केवल देशवासियों का मान बढ़ाया है बल्कि दुनिया में भारत सबसे तेजी से उभरती अर्थशक्ति बना दिया है।

दोनों ही जनसभाओं में केंद्रीय रक्षा मंत्री के निशाने पर कांग्रेस रही। उन्होंने कहा कि परफारमेंस के आधार पर देखें तो कांग्रेस जंग लगा लोहा है जबकि भाजपा खरा सोना है। उन्होंने कहा कि भारत की प्रतिष्ठा अगर दुनिया में किसी ने बढ़ाई है तो वह पीएम मोदी है। भारत की अर्थव्यवस्था 11वें स्थान पर थी लेकिन अब पांचवें स्थान पर है। अब 2025 समाप्त होते-होते भारत दुनिया में टॉप थ्री के रूप खड़ा हो चुका है जबकि 2047 आते आते भारत विश्वगुरु भी बनेगा।

सतना में नागौद के अगोल मैदान में उन्होंने कहा कि हम जो कहते हैं, वो करते हैं। कांग्रेस के लोगों को थोड़ी भी हया नहीं है। भारत एयरस्ट्राइक करता है और ये प्रमाण मांगते हैं। इसके बाद रक्षा मंत्री ने सांप्रदायिक ध्रुवीकरण पर कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। कहा कि कांग्रेस वाले हिन्दू-मुसलमान करके पीएम को बदनाम करने की कोशिश करते हैं जबकि अरब के पांच मुस्लिम देशों ने पहली बार अपना सबसे बड़ा सम्मान हमारे प्रधानमंत्री को दिया है। हिंदू, मुसलमान, सिख, ईसाई…. हम किसी से भेदभाव नहीं करते। हम सबको साथ में लेकर चलने पर विश्वास करते हैं।

इससे पहले राजनाथ सिंह रीवा में थे। उन्होंने मऊगंज जिले के शिवनगरी देवतालाब में चुनावी सभा में कहा कि हमने तीन तलाक की कुप्रथा समाप्त की है। हम नारी शक्ति को हिंदुस्तान की धरती पर अपमानित नही होने देंगे… चाहे सत्ता आए या चाहे सत्ता जाए। रक्षा मंत्री ने कहा कि इस स्थान पर सार्वजनिक सभा को संबोधित करने पहली बार आया हूं। मुझे याद है कि 2003 के पहले मैं भी उत्तर प्रदेश का मुख्य्मंत्री हुआ करता था। उस दौरान भी मैं मध्यप्रदेश आया हुआ था तब लोग मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य कहते थे लेकिन अब देश के आर्थिक समीक्षकों का कहना है कि अब 2003 के पहले का मध्य प्रदेश नहीं रहा बल्कि जो देश के विकास का चक्का पीएम मोदी के नेतृत्व में घूम रहा है उसमें ग्रोथ इंजन की भूमिका मध्य प्रदेश निभा रहा है। किसान वोटरों को साधने के क्रम में रक्षा मंत्री ने कहा कि मैं भी एक किसान का बेटा हूं…कोई बाबू या राजा महाराजा का बेटा नहीं हूं। किसानों के लिए यह सरकार सवा लाख करोड़ खर्च करके लगभग 400 से अधिक ऐसे अनाज भंडार गृह बनाने जा रही हैं जिससे किसान वहां पर अपने अनाज का भंडारण कर सकें और जब अनाज के दाम बढ़ें तो किसान उसे अच्छी दाम पर में बेच सकें ताकि उन्हें अच्छा मुनाफा हो सके।

राजनाथ सिंह ने इसी क्रम में राम मंदिर को अपने संबोधन के केंद्र में रखा। कहा कि अयोध्या की धरती पर आज भव्य राम मंदिर बनकर तैयार है। मर्यादा पुरुषोत्तम राम झोपड़ी से निकलकर अपने महल में स्थापित हो चुके हैं। यह अब राम राज्य आने का शुभ संकेत है। कुछ लोग कहते हैं कि भाजपा वाले हिंदू मुसलमान की बात करते हैं लेकिन मैं डंके की चोट पर कहता हूं कि हम किसी को लेकर कोई भेदभाव नहीं करते।

Saffrn

Trending News

Jharkhand Weather Update: अगले 4 दिन बदलेगा मौसम, बारिश-ओलावृष्टि और तेज...

 झारखंड में 6 से 9 अप्रैल तक बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात की चेतावनी, तापमान में गिरावट से मिलेगी राहत, जानिए पूरा मौसम अपडेट।Jharkhand...

Tejashwi Yadav Ranchi Visit: रांची में राजद का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय...

 रांची में तेजस्वी यादव का पहला दौरा, कार्यकर्ता सम्मेलन में राजद की ताकत का प्रदर्शन, राष्ट्रीय पार्टी बनने की रणनीति पर जोर।Tejashwi Yadav Ranchi...

Ramgarh Crime News: राहुल दुबे गैंग पर बड़ी कार्रवाई, 7 गिरफ्तार,...

रामगढ़ में पुलिस ने राहुल दुबे गैंग के 7 सदस्यों को गिरफ्तार कर बड़ी आपराधिक साजिश नाकाम की। हथियार, कार, मोबाइल और लैपटॉप बरामद।Ramgarh...

सुरीले परिवार” का चतुर्थ वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न- संगीत, संस्कृति और...

Patna: संगीत, संस्कृति और कला के संरक्षण एवं संवर्धन को समर्पित संस्था “सुरीले परिवार” का चतुर्थ वार्षिकोत्सव रविवार को पप्पू बैंक्वेट हॉल, महावीर कॉलोनी,...

Maiya Yojna की किस्त जारी, रांची जिला में 3 लाख 89...

Jharkhand: झारखंड की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना Maiya Yojna की मार्च की किस्त जारी कर...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img