कांग्रेस अब भारतीय राजनीति की डायनासोर, विलुप्त हो जाएगी : राजनाथ सिंह

डिजीटल डेस्क । होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार के क्रम में शनिवार को देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह छत्तीसगढ़ पहुंचे। दंतेवाड़ा के गीदम में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा को आदिवासियों को सबसी बड़ी हितैषी बताया और लगे हाथ कांग्रेस को जमकर आड़े हाथ लिया। कहा कि कांग्रेस की हालत भारतीय राजनीति में डायनासोर की तरह हो गई है। लोकसभा चुनाव के बाद विलुप्त हो जाएगी। लोग पूछेंगे कि कौन थी और क्या थी कांग्रेस। उसी के राज में देश में एक के बाद कई घोटाले हुए। छत्तीसगढ़ भी उससे अछूता नहीं रहा।

रक्षा मंत्री ने दावा किया कि कांग्रेस की सरकार बनने वाली नहीं है। वो जनता की आंखों में धूल झोंक रहे हैं लेकिन भाजपा आंखों में आंखें डालकर जनसमर्थन हासिल करती है। कांग्रेस नेताओं ने खुद ही कहा है कि केंद्र की सत्ता में रहते हुए वे 100 पैसा भेजते थे तो 86 पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता था और केवल 15 पैसा ही जनता को मिलता था। पीएम मोदी के राज में भ्रष्टाचार का यह रूप गायब है और लाभार्थी जनता को उसके खाते में सीधे केंद्र सरकार का लाभ पहुंच रहा है।

सीरियल बिग बॉस की तरह एक दूसरे के कपड़े फाड़ रहे कांग्रेसी

इसके बाद रक्षा मंत्री ने कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए कहा कि बदले हालात में भाजपा के खिलाफ कांग्रेसियों को ठीक से कुछ सूझ नहीं रहा, मुद्दा नहीं मिल रहा। कांग्रेस लगातार कमजोर होती जा रही है। उसके नेता टीवी सीरियल बिग बॉस की तरह एक दूसरे के कपड़े फाड़ रहे हैं। कांग्रेस पर तंज कसते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि कांग्रेस राज में भारत गरीब देश माना जाता था और गरीब देशों की कतार में था। भारत की बातों को कोई तवज्जो नहीं देता था लेकिन अब पीएम मोदी की सरकार में भारत की हैसियत इतनी बढ़ गई है कि दुनिया की नजरे भारत की तरफ है। आज दो देशों में संघर्ष होता है तो बातचीत करने के लिए लोग भारत के पास आते हैं कि पीएम मोदी समाधान निकालें।

 

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने गोठान घोटाला तक किया

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में  सब घोटाला छोड़कर गोबर और गोठान घोटाला तक हो गया। आज तक किसी भी सरकार ने ऐसा घोटाला नहीं किया था। प्रदेश के सीएम विष्णुदेव सरकार की तारीफ करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि यदि डबल इंजन की सरकार बनी रहेगी तो भारत के साथ ही छत्तीसगढ़ में तेजी से विकास होगा। पीएम मोदी के विकसित भारत का संकल्प पूरा होगा। कोई गरीब शेष नहीं बचेंगे। सबको काम करने का अवसर मिले, ऐसे भारत का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की धरती और भगवान श्रीराम का ननिहाल है। यहां से मेरा बहुत ही गहरा रिश्ता रहा है। पहली बार विधानसभा चुनाव के दौरान में प्रभारी बनकर आया था। उसे समय हालात ऐसे थे कि लोग कहते थे कि भाजपा की यहां दाल नहीं गलने वाली लेकिन हालात बदले और लोगों ने स्पष्ट बहुमत के साथ भाजपा की तीन बार सरकार बनाई।

 

रक्षा मंत्री बोले – पहली बार पीएम मोदी ने ही की भगवान बिरसा मुंडा की चिंता

रक्षा मंत्री ने  केंद्र सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि यह गरीबों, पिछड़ों, दलितों और आदिवासियों की ज्यादा से ज्यादा फिक्र करती है। पूर्व पीएम अटल जी के समय में आदिवासियों के प्रति काफी सम्मान था। उन्होंने आदिवासियों के लिए एक अलग से आदिवासी मंत्रालय बना दिया। पीएम मोदी ने भी आदिवासी जनमन योजना प्रारंभ की। सबसे पिछड़ों की चिंता करने के लिए इस योजना को लॉन्च की। आदिवासियों के देवता भगवान बिरसा मुंडा की किसी ने आज तक चिंता नहीं की। पहली बार पीएम नरेंद्र मोदी ने इसकी  चिंता कर भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन को आदिवासी गौरव दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया।

Saffrn

Trending News

UGC NET June 2026 Apply: आवेदन शुरू, Statistics नया विषय; जानें...

UGC NET जून 2026 के लिए आवेदन शुरू, सांख्यिकी नया विषय जोड़ा गया, 20 मई तक आवेदन, परीक्षा 22-30 जून, जानें फीस और प्रक्रिया।UGC...

Fuel Crisis Ranchi: पेट्रोल-डीजल की किल्लत, कई पंप ड्राई; LPG महंगी,...

रांची में पेट्रोल-डीजल की कमी से कई पंप ड्राई, लंबी कतारें; LPG महंगी होने से होटल-रेस्टोरेंट में 30% तक बढ़ सकते हैं खाने के...

Dal Bhat Scheme Ranchi: 5 रुपये की थाली अब 10 में,...

 रांची में मुख्यमंत्री दाल-भात योजना में गड़बड़ी, 5 रुपये की थाली 10 में बेची जा रही, केंद्रों पर नियमों का उल्लंघन, जांच में खुलासा।Dal...

Jharkhand Health Negligence: राजनगर CHC में प्रसव के दौरान सहिया व...

सरायकेला के राजनगर CHC में प्रसव के दौरान स्वास्थ्य सहिया और नवजात की मौत, बिजली और डॉक्टर की कमी पर गंभीर आरोप, जांच की...

Jyeshtha Month 2026: ज्येष्ठ माह शुरू, 17 मई से Malmas, 15...

 ज्येष्ठ माह 2026 की शुरुआत, अधिकमास के कारण दो महीने का होगा, 17 मई से मलमास, इस दौरान शुभ कार्य वर्जित, जानें प्रमुख व्रत-त्योहार।Jyeshtha...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img