राजधानी PATNA में बड़ा हादसा, बिल्डिंग निर्माण में लगे दो कर्मी की मौत

Patna : राजधानी पटना में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हुआ जिसमें एक सुपरवाइजर और एक मजदूर की मौत हो गई। घटना अटल पथ के समीप की है जहां एक मकान निर्माण में लगे एक सुपरवाइजर और एक मजदूर की मौत हो गई। मजदूरों की मौत के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया।

यह भी पढ़ें- हम बांटते हैं कलम और BJP बांटती है तलवार…, तेजस्वी ने कहा ‘मोदी जी चाचा की गारंटी लेकर दिखाओ’

बताया जा रहा कि अटल पथ के समीप आईटी बिल्डिंग के निर्माण के दौरान ट्रक से ग्रेनाइट पत्थर लाया गया था जिसे अनलोड करने के दौरान दोनों वजनी ग्रेनाइट के नीचे दब गए। घटना के बाद आनन फानन में दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान खगड़िया निवासी गौतम और दिलखुश के रूप में की गई। patna

यह भी पढ़ें- गया में चिराग, कहा ‘NDA सरकार की देन आज गया में खत्म हुआ नक्सलवाद’

घटना में कंस्ट्रक्शन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए लोगों ने बताया कि ट्रक से वजनी ग्रेनाइट मंगाया गया था। ग्रेनाइट का वजन करीब 1 टन है जिसे अनलोड करने के दौरान दोनों उसके नीचे दब गए। घटना के बाद मौजूद लोगों ने आनन फानन में दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी के बाद पाटलिपुत्र थाना की पुलिस मौके पर पांच पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है साथ ही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। patna

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

PATNA 

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...