Advertisment

टिकट नहीं मिला तो मंच पर ही रोने लगे सरफराज, लालू-तेजस्वी पर बरस पड़े

अररिया : अररिया लोकसभा संसदीय क्षेत्र से राजद पार्टी से टिकट कटने पर पूर्व सांसद एवं मरहूम तस्लीमुद्दीन के पुत्र व पूर्व सांसद सरफराज आलम भावुक हो गए और खुले मंच पर रोने लगे। राजद का टिकट सरफराज आलम के बदले उनके छोटे भाई शाहनवाज आलम को दिए जाने के बाद अपने आवास के बगल में खाली पड़े मैदान में उन्होंने समर्थकों के साथ बैठक की और जमकर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सहित तेजस्वी प्रसाद पर अपनी भड़ास निकाली।

उन्होंने खुद को तस्लीमुद्दीन का उत्तराधिकारी बताते हुए रो दिए। उन्होंने कहा कि बिहार खासकर सीमांचल का मुसलमान राजद का बंधुआ मजदूर नहीं है। राजद ने मुसलमानों का हमेशा वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है। पूर्व सांसद सरफराज आलम के द्वारा ईद मिलन सह कार्यकर्ता समारोह का आयोजन किया गया था। मौके पर जिला भर से आए सरफराज समर्थक ने अपने संबोधन में तेजस्वी यादव और लालू यादव पर टिकट बेचने का आरोप लगाया। मौके पर पूर्व सांसद सरफराज आलम ने कहा कि वर्तमान राजद प्रत्याशी अनुकंपा वाले नेता हैं।

उन्होंने कहा की सरफराज आलम सीमांचल गांधी तस्लीमउद्दीन का पुत्र है जिसके डीएनए में चापलूसी और जी हजूरी नहीं है। उन्होंने कहा तेजस्वी यादव के हिटलरशाही को सीमांचल के मुसलमान बर्दास्त नही करेंगे। पूरे बिहार में सिर्फ अपने परिवार को टिकट दिया बाकी जगहों पर टिकट बेचने का काम किया है। मेरे साथ राजद ने सिर्फ धोखा ही नहीं दिया बल्कि पीठ में छुरा घोपने का काम किया है। सरफराज ने कहा कि राजद ईडी और सीबीआई के भय से भाजपा की बी टीम बनकर काम कर रही है। सरफराज ने कहा कि मेरे लहजे में जी हजूरी नहीं है, इससे ज्यादा मेरा कुसूर क्या था।उन्होंने कहा कि जमीर बेचकर मैं राजनीति नहीं करता।

यह भी पढ़े : RJD ने अररिया से शाहनवाज को बनाया उम्मीदवार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

मंटू भगत की रिपोर्ट

Kunika Sadanand Student Protest: JPSC-JSSC छात्र आंदोलन में पहुंचीं कुनिका सदानंद,...

Kunika Sadanand Student Protest: JPSC-JSSC भर्ती प्रक्रियाओं में कथित गड़बड़ियों और अन्य मांगों को लेकर झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच, बॉलीवुड...

JPSC JSSC Students Protest: JPSC-JSSC भर्ती पर घमासान के बीच सरकार...

JPSC JSSC Students Protest: JPSC-JSSC भर्ती प्रक्रियाओं में कथित धांधली और अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने...

Darbhanga Road Bridge Project: जाम से मिलेगी राहत! दरभंगा की बड़ी...

Darbhanga Road Bridge Project: पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेन्द्र की अध्यक्षता में दरभंगा जिले में चल रही विभिन्न सड़क और पुल निर्माण परियोजनाओं...