लाईसेंसधारियों आर्म्स जमा करने की अंतिम तिथि आज, नहीं किया जमा तो फिर….

रांची : चुनाव को देखते हुए रांची में लाईसेंसधारियों को अपना हथियार जमा करने की आज आखरी तारीख है। सभी लाइसेंसी हथियार स्थानीय थाना,ओपी या हथियार कारतूस विक्रेताओं के यहां जमा करने होंगे।

उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी राहुल कुमार सिन्हा ने निर्धारित तिथि के अंदर हथियार जमा नहीं करने वालों को चिह्नित करते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

मालूम हो कि पिछले माह 30 मार्च तक हथियारों का सत्यापन किया जाना था, लेकिन 3417 लाइसेंसधारियों में मात्र 50% ने ही हथियार का सत्यापन कराया था। ऐसे लोगों को छह अप्रैल तक का समय दिया गया था।

इसके बावजूद कुछ लोगों ने अपने हथियार का सत्यापन नहीं कराया। अब हथियार जमा करने का समय देने के बावजूद सैकड़ों लोगों ने अपने हथियार जमा नहीं कराएं। लोकसभा चुनाव के परिणाम की घोषणा होने के बाद ही लाइसेंसधारियों को हथियार लौटाएं जाएंगे।

Jamshedpur Marine Drive Accident: हादसे के बाद सड़क किनारे पार्किंग पर...

Jamshedpur Marine Drive Accident, जमशेदपुर: सोनारी मरीन ड्राइव के दोमुहानी इलाके में हुए सड़क हादसे के बाद झारखंड सरकार ने सड़क किनारे वाहनों की...

Karam Mahotsav Jamshedpur: गोपाल मैदान में सजा करम का रंग, प्रकृति...

Karam Mahotsav Jamshedpur: बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में रविवार को विशाल करम महोत्सव का आयोजन किया गया। कुड़मी सेना राष्ट्रीय कमिटी की ओर से आयोजित...

Bihar Saras Mela: 7 दिनों में ढाई करोड़ का कारोबार, रीता...

Bihar Saras Mela, पटना: बिहार सरस मेला अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है, लेकिन मेले में खरीदारी का उत्साह कम होने के...