25000 वोल्ट का झटका, तीन झुलसे, एक की हालत……….

Koderma- कोडरमा में बिजली का झटका लगने से तीन मजदूर बुरी तरह से झुलस गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें एक व्यक्ति की स्थिति गंभीर बताई जा रही है जिसको इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें-बोकारो में यहां लग गई भीषण आग, अफरातफरी के बीच……

यह घटना तिलैया बाईपास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार तिलैया बाईपास के पास एनएच फोरलेन के पास आरकेएस कंपनी रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य करवा रही है। इसी दौरान आज काम करने के दौरान अचानक यह हादसा हो गया।

सेटरिंग का प्लाई खोलने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक एनएच फोरलेन के रेलवे ओवर ब्रिज के पिलर निर्माण कार्य में लगे सेटरिंग का प्लाई खोलने के दौरान ये हादसा हुआ और प्लाई रेलवे के हाई टेंशन तार (25000 वोल्ट) के सम्पर्क में आ गया। रांची रेफर किया गया मजदूर गिरिडीह का रहने वाला बताया जाता है।

वाइल्ड वादी 2 22Scope News

ये भी पढ़ें-जमशेदपुर में दिनदहाड़े व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, अब आगे…….. 

इस घटना में एक बार फिर आरकेएस कंपनी की लापरवाही सामने आयी है। पूरे कार्य के दौरान कंपनी ने सुरक्षा मानको को नजरअंदाज कर मजदूरों से काम लिया जा रहा था। मजदूर के हाथ में ना तो गल्ब्स थे और ना ही पैर में जूते। फोरलेन के निर्माण कार्य में कंपनी की ओर से कभी भी सुरक्षा मानको का ध्यान नहीं रखा गया, जिसके फलस्वरुप आए दिन फोरलेन निर्माण कार्य में छोटी बड़ी दुर्घटनाएं होती रहती है।

Bihar Education Update: 20 जुलाई तक तैयार होंगे Model School, 8,700...

 बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिक्षा योजनाओं की समीक्षा की। 20 जुलाई तक मॉडल स्कूलों में आधारभूत सुविधाएं पूरी होंगी, 8,700 छात्र-शिक्षकों...

ED Action in Jharkhand: माओवादी फंडिंग मामले में 3.87 करोड़ की...

झारखंड में ईडी ने माओवादी टेरर फंडिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 3.87 करोड़ रुपये की 11 अचल संपत्तियां कुर्क कीं। जांच में...

Ranchi Registry Update: मोरहाबादी समेत चार मौजा में फिर शुरू हुई...

रांची के मोरहाबादी, कोकर, बरियातू और तिरिल मौजा में जमीन की रजिस्ट्री फिर शुरू हो गई है। जांच के चलते एहतियातन रोकी गई प्रक्रिया...