Commercial Advertisment

PM मोदी की रैली के लिए गया के सभास्थल पर जुटने लगे कार्यकर्ता

गया : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गया के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आज चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसे लेकर कार्यकर्ताओं का अहले सुबह से ही गांधी मैदान में आना शुरू हो गया है। वहीं सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। गहन जांच के बाद ही लोगों को गांधी मैदान के अंदर प्रवेश कराया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर गांधी मैदान में विशाल पंडाल बनाया गया है, जहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों को संबोधित करेंगे।

जानकारी के अनुसार, नरेंद्र मोदी सुबह 9:30 बजे गया एयरपोर्ट पहुंचेंगे, इसके बाद सड़क मार्ग से गया गांधी मैदान पहुंचेंगे, जहां वे चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। कार्यकर्ता रह-रहकर जय श्रीराम के नारे लगा रहे हैं। बता दें पीएम मोदी की रैली में भाग लेने के एनडीए के तमाम बड़े नेता मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़े : चुनावी समर में बिहार की धरती पर तीसरी बार PM

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Bihar UPYOG Portal Launch: बिहार में UPYOG पोर्टल लॉन्च, अब 264...

Bihar UPYOG Portal Launch, पटना: बिहार में शहरी सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।...

Bihar BJP Meeting: पटना में बिहार बीजेपी की बैठक सम्पन्न, 2...

Bihar BJP Meeting, पटना: बिहार बीजेपी की बैठक शनिवार को पटना में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और भागलपुर में...

Independent MLCs Join BJP: बिहार में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक विस्तार,...

Independent MLCs Join BJP, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दो और विधान पार्षदों का साथ...