मोतिहारी में PM मोदी, देंगे करोड़ों की सौगात, कहा- बिहार के लिए आज ऐतिहासिक दिन

मोतिहारी : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज यानी 18 जुलाई को बिहार और पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे, जहां वे दोनों राज्यों में हजारों करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इसको लेकर प्रधानमंत्री ने कहा है कि 18 जुलाई बिहार की विकास यात्रा में एक ऐतिहासिक दिन के रूप में याद किया जाएगा। मोतिहारी के जनसभा में पीएम मोदी के साथ राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा सहित एनडीए घटक दल के सभी बड़े नेता व बिहार सरकार के मंत्री मौजूद रहेंगे। वहीं पीएम मोदी छठी बार मोतिहारी के ऐतिहासिक गांधी मैदान में बिहारवासियों को 7200 करोड़ रुपए की विभिन्न योजनाओं की सौगात देंगे।

Goal 7 22Scope News

बिहार के लिए आज का दिन ऐतिहासिक सिद्ध होगा – PM मोदी

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने बिहार दौरे को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा कि बिहार की विकास यात्रा में आज का दिन ऐतिहासिक सिद्ध होने जा रहा है। पीएम मोदी ने जानकारी दी कि उन्हें सुबह लगभग 11:30 बजे मोतिहारी में कनेक्टिविटी, सूचना प्रौद्योगिकी (IT) और स्टार्टअप से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने का सौभाग्य मिलेगा। इन परियोजनाओं से न केवल राज्य की बुनियादी संरचना को बल मिलेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

PM Modi 2 22Scope News

अमृत भारत ट्रेनों का तोहफा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बिहार के मोतिहारी से लखनऊ और दिल्ली के लिए चार नई ‘अमृत भारत एक्सप्रेस’ ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इन ट्रेनों के शुभारंभ के साथ रेल यात्रा के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है, जिससे हजारों यात्रियों को उन्नत सुविधाएं और बेहतर कनेक्टिविटी प्राप्त होगी। डीडीयू मंडल के वाणिज्य प्रबंधक और जनसंपर्क अधिकारी विश्वनाथ ने जानकारी दी कि पीएम मोदी द्वारा हरी झंडी दिखाए जाने वाली चार ट्रेनों में से दो ट्रेनें डीडीयू मंडल से होकर गुजरेंगी। पहली ट्रेन राजेंद्र नगर (पटना) से नई दिल्ली के बीच चलेगी, जो शुक्रवार को दोपहर 3:40 बजे डीडीयू स्टेशन पहुंचेगी और 3:50 बजे रवाना होगी। वहीं दूसरी ट्रेन मालदा टाउन से गोमतीनगर (लखनऊ) के बीच चलाई जाएगी, जिसे भागलपुर से संचालित किया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि अमृत भारत एक्सप्रेस के कोच आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हैं, जिससे यात्रियों को न केवल अधिक सुविधा बल्कि सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव भी मिलेगा। ऐसे में प्रधानमंत्री का यह दौरा और रेल सौगातें बिहार की कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

PM Modi 1 22Scope News

यह भी देखें :

मोतिहारी के ऐतिहासिक गांधी मैदान में बिहारवासियों को 7200 करोड़ की विभिन्न योजनाओं की सौगात देंगे PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छठी बार मोतिहारी के ऐतिहासिक गांधी मैदान में बिहारवासियों को 7200 करोड़ रुपए की विभिन्न योजनाओं की सौगात देंगे। जिसको लेकर तैयारी पूरी हो गई है। इस बार चार अमृत भारत ट्रेन ,सड़क, मत्स्य, ग्रामीण विकास और सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़े विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। मोतिहारी के ऐतिहासिक गांधी मैदान में पांच बड़े हैंगर लगाए गए हैं जिसमें तकरीबन चार लाख लोगों के आने की संभावनाएं है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसभा को लेकर प्रशासनिक तैयारी भी पूरी हो गई है। गांधी मैदान में प्रवेश करने के साथ ही प्रधानमंत्री रोड शो करेंगे। साथ ही पीएम मोदी चार अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

PM Modi 3 22Scope News

यह भी पढ़े : मोतिहारी को मिला 16 करोड़ की योजनाओं का तोहफा, मंत्री जीवेश ने किया शिलान्यास

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Patna Chhath Puja 2026: पटना में 92 गंगा घाटों और 82...

Patna Chhath Puja 2026: छठ महापर्व 2026 को लेकर पटना नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता...

Vantara EARAZA Conference 2026: वनतारा में जुटे 30 देशों के वन्यजीव...

Vantara EARAZA Conference 2026: गुजरात के जामनगर स्थित वनतारा में 26 से 29 अक्टूबर तक यूरेशियन रीजनल एसोसिएशन ऑफ जूज एंड एक्वेरियम (EARAZA) का...

Giridih Drinking Water Scheme: पेयजल योजनाओं में लापरवाही पर मंत्री योगेंद्र...

Giridih Drinking Water Scheme: झारखंड में पेयजल योजनाओं की धीमी रफ्तार और लंबित कार्यों को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। गिरिडीह समाहरणालय...