रूपा तिर्की मौत मामले में सीबीआई की जांच तेज़

साहिबगंज : महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की की मौत मामले में सीबीआई की जांच तेज़ हो गयी है. सीबीआई की टीम जांच के लिए नगर थाना पहुंची. 23 वें दिन सीबीआई ने महिला थाना में दर्ज कांड संख्या 05/21 के एक पक्षकार सिद्धार्थ शर्मा को बुला कर घंटों पूछताछ की. शनिवार की देर शाम सीबीआई ने इसी कांड के आईओ नगर थाना के एएसआई प्रमोद कुमार को सर्किट हाउस बुला कर केस की जानकारी ली. सीबीआई ने अब अपनी पूछताछ के तीसरे चरण की शुरुआत कर दी है. इसके तहत महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की के पास मौजूद 11 केस पर सीबीआई ने फोकस कर लिया है.

सीबीआई ने अपना पक्ष रखने के लिए सिद्धार्थ को बुलावा भेजा था, बताया जा रहा है कि चौक बाज़ार स्थित स्टाइल नामक कपड़े की दुकान की ज़मीन को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा था. जिसमें दोनों पक्षों के बीच 10 मार्च 2021 में मारपीट हुई थी. इस घटना के बाद दोनों पक्षों ने महिला थाना में मामला दर्ज कराया था. महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की ने इस मामले में कांड संख्या 05/21 दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी, और इसी दौरान रूपा तिर्की की मौत हो गयी थी.

रिपोर्ट : अमन राय

आमरण अनशन पर बैठे बाबूलाल शौर्य ने कहा- पप्पू देव की हत्या का हो सीबीआई जांच

Bokaro Cleanliness Drive: गांधी जयंती पर बोकारो में स्वच्छता अभियान, बैंक...

Bokaro Cleanliness Drive, बोकारो: महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बैंक ऑफ इंडिया की आंचल शाखा...

Jamshedpur ED Raid: 734 करोड़ के कथित GST घोटाले में पिता-पुत्र...

Jamshedpur ED Raid: कथित 734 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने स्क्रैप कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल उर्फ बबलू...

Jamshedpur DGP Tadasha Mishra: DGP तदाशा मिश्रा सख्त, केनरा बैंक लूट...

Jamshedpur DGP Tadasha Mishra: झारखंड पुलिस की डीजीपी तदाशा मिश्रा गुरुवार को जमशेदपुर पहुंचीं। यहां उन्होंने पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों...