तेजस्वी का पीएम पर हमला, कहा- काम नहीं करना है तो लालू परिवार को देंगे गाली

पटना : बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गया रैली में दिए गए बयान पर निशाना साधा है। तेजस्वी ने कहा कि वह काम नहीं कर रहे हैं तो हमको गाली देंगे। उन्होंने कहा कि काम किए होते तो काम के बारे में बताते। तेजस्वी कहा कि बिहार के लिए उन्होंने क्या विशेष पैकेज और विशेष राज्य का दर्जा दिया। पिछले बार जहां गए थे वहां उन्होंने कहा था कि चीनी मिल चालू करेंगे लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया।

प्रधानमंत्री मोदी के मंच से सीएम नीतीश कुमार के गायब होने पर तेजस्वी यादव ने कहा कि हमें जो जानकारी मिली है कि भारतीय जनता पार्टी ने उनको मंच पर आने से रोका है और कहा है कि आप मंच शेयर ना करें। उन्होंने कहा कि सीधे तौर पर मैं यही चाहता हूं कि हमारे अभिभावक हैं, गार्जियन है, जहां रहे अच्छे से रहें और स्वस्थ रहें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में बेरोजगारी, महंगाई और जुमलेबाजी दिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गया में लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि लालू परिवार भ्रष्टाचारी है। जिसको लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने 17 महीना में विकास करके दिखाया। हमने लोगों का मानदेय बढ़ाया। यह बताएं कि 10 साल में क्या कुछ किया। हां यह 10 साल में बेरोजगारी महंगाई जरूर बढ़ाएं।

यह भी पढ़े : तेजस्वी कल पहुंचेंगे बगहा, RJD ज्वाइन करेंगे दीपक यादव

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अभिषेक गुप्ता और विवेक रंजन की रिपोर्ट

Ranchi News: फर्जी दस्तावेज से 6.36 लाख से अधिक की ठगी,...

 रांची के बरियातू थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज के जरिए 6.36 लाख रुपये से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने...

Jharkhand Teacher Recruitment Case: मीना कुमारी मामले में 100 अपीलों पर...

 झारखंड शिक्षक नियुक्ति से जुड़े मीना कुमारी मामले में राज्य सरकार और JSSC की करीब 100 अपील याचिकाओं पर 13 अक्टूबर को हाईकोर्ट में...

Jharkhand News: बांग्लादेशी नागरिकों की संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की नजर,...

 झारखंड में संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों की आवाजाही को लेकर पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी को निगरानी और विस्तृत जानकारी जुटाने का निर्देश...