सैनिक की बेटी ने बढ़ाया झारखंड का मान, UPSC में लाई 17वां रैंक……

293
सैनिक की बेटी ने बढ़ाया झारखंड का मान, UPSC में लाई 17वां रैंक......
सैनिक की बेटी ने बढ़ाया झारखंड का मान, UPSC में लाई 17वां रैंक......
Advertisment

जमशेदपुरः कहावत है कि मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती। इसी कहावत को जमशेदपुर की रहने वाली पूर्व थल सैनिक संजय शर्मा की बेटी स्वाति शर्मा ने सच करके दिखाया है। स्वाति शर्मा ने UPSC की परीक्षा में पूरे देशभर में 17वां रैंक लाकर जमशेदपुर के साथ-साथ पूरे राज्य का नाम रोशन किया है।

Advertisment

भारतीय प्रशासनिक सेवा की परीक्षा में स्वाति शर्मा ने पूरे देश में 17वां स्थान हासिल किया है। मंगलवार को जब परीक्षा का परिणाम निकला, स्वाति की रैंक 17वीं दिखी तो खुद उसे भरोसा नहीं हुआ। उन्होंने यह रैंक तीसरी प्रयास में जाकर हासिल किया है।

यूपीएससी 2 22Scope News

ये भी पढ़ें-झामुमो नेता अंतु तिर्की और बिल्डर बिपिन सिंह ईडी की हिरासत में, अब आगे…….. 

स्वाति ने बताया कि सोचा जरूर था कि UPSC की परीक्षा पास करुंगी, लेकिन मुझे यह उम्मीद नहीं थी कि मैं इतना बेहतर प्रदर्शन कर पाऊंगी। हर किसी के सफलता के पीछे उनके माता-पिता और गुरु का हाथ होता है।

जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज से एमए किया

UPSC की परीक्षा में ऑल इंडिया 17वां रैंक लानेवाली स्वाति शर्मा ने बताया कि उनके पिता भारतीय सेना में थे। जिसकी वजह से उनकी पढ़ाई देश के अलग-अलग जगहों पर हुई। स्वाति ने मैट्रिक की परीक्षा आर्मी सेकेंडरी स्कूल कोलकाता से पास की। इसके बाद 12वीं की पढ़ाई उन्होंने साकची स्थित टैगोर एकेडमी से पूरी की।

ये भी पढ़ें-नजरुल इस्लाम के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची भाजपा, पीएम मोदी को……. 

2019 में उन्होंने बिष्टुपुर स्थित जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज से पॉलेटिकल साइंस में एमए किया। टैगोर एकेडमी में उनके एक शिक्षक जाकिर अख्तर ने उन्हें UPSC एग्जाम के लिए मोटिवेट किया था। उनकी बातों से प्रभावित होकर माता-पिता से इस बात की जानकारी शेयर की, उन्होंने आगे की पढ़ाई के लिए सभी ने मार्गदर्शन किया। तीसरी प्रयास में उन्होंने 17वां रैंक हासिल किया है।

Advertisement