Advertisment

कुख्यात अपराधी चढ़ा पुलिस के हत्थे, हत्या सहित कई मामलों में चल रहा था फरार

गया : गया पुलिस ने एक लाख का इनामी को कुख्यात अपराधी धर्मेंद्र यादव उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया है। कुख्यात अपराधी को डेल्हा थाना की पुलिस ने डेल्हा बस स्टैंड के समीप से गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी एसएसपी आशीष भारती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया है।

एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि अपराधियों के टॉप-10 में शामिल और एक लाख का इनामी धर्मेंद्र यादव को गिरफ्तार किया गया है। धर्मेंद्र यादव पर डेल्हा के कॉटन मिल के पास अमोद कुमार व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दिया गया था। इस मामले में वह फरार चल रहा था। बिहार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वह डेल्हा बस स्टैंड के पास देखा गया है। जिसके आधार पर पुलिस ने एक टीम बनाकर घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी पर कई मामले दर्ज है।

यह भी पढ़े : बोधगया में विदेशी महिला के साथ छिनतई मामले में पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार, सामान भी बरामद

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Bettiah Basera 02 Scheme 2026: स्वतंत्रता दिवस पर भूमिहीन परिवारों को...

Bettiah Basera 02 Scheme 2026: स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर पश्चिम चंपारण जिले में भूमिहीन परिवारों को बड़ी सौगात मिली। अभियान बसेरा-02 के...

Bhagalpur Independence Day 2026: महादलित टोला में प्रभारी मंत्री ने किया...

Bhagalpur Independence Day 2026: भागलपुर के बरारी पंचायत अंतर्गत झूलखुरिया गांव स्थित महादलित टोला में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम...

Gayaji Surendra Prasad Yadav News: 15 अगस्त पर गया से सांसद...

Gayaji Surendra Prasad Yadav News: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जहानाबाद सांसद डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव ने शनिवार को गया शहर स्थित अपने आवास...