Advertisment

बिहार में कल पहले चरण का चुनाव, कहां-कहां जानिये…

पटना : लोकसभा चुनाव का पर्व चल रहा है। सभी पार्टियां चुनावी रंग में रंग भी चुकी है। बिहार में पहले चरण का चुनाव कल यानी शुक्रवार सुबह सात बजे से शुरू होगी। करीब 92,602 वोटर पहली बार वोट डालेंगे। हर बूथ पर एक-एक बैलेट यूनिट की व्यवस्था की गई है।

GOAL Logo page 0001 3 22Scope News

संवेदनशील बूथ जानिये…

पहले चरण में पांच हजार से अधिक संवेदनशील बूथ है। संवेदनशील बूथ पर सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक ही मतदान होगा। सामान्य बूथ पर सात बजे बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र में कुल 1701 संवेदनशील बूथ, जमुई लोकसभा क्षेत्र में कुल 1659 संवेदनशील बूथ, गया लोकसभा क्षेत्र में कुल 995 संवेदनशील बूथ और नवादा लोकसभा क्षेत्र में कुल 666 संवेदनशील बूथ है।

किस-किस जिले में कितने मतदाता

1. नवादा – 8 उम्मीदवार – 20,06,124 मतदाता

2. जमुई – 7 उम्मीदवार – 19,07,126 मतदाता

3. गया – 14 उम्मीदवार – 18,16,816 मतदाता

4. औरंगाबाद – 9 उम्मीदवार – 15,91,961 मतदाता

कल थम गया प्रचार अभियान

आपको बता दें कि इस बीच कल यानी बुधवार को शाम पांच बजे पहले चरण के चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार थम गया। प्रत्याशी चुनाव प्रचार के लिए घर-घर जाकर वोटरों से मिलकर वोट करने की अपील करेंगे। बता दें कि बिहार में पहले चरण में औरंगाबाद, गया, जमुई और नवादा में लोकसभा के चुनाव होने हैं। ये चारों जगहों पर 19 अप्रैल को वोटिंग होनी है।

यह भी पढ़े : आज थम जाएगा पहले चरण का चुनाव प्रचार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

कुमार गौतम और अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड से खुली...

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग ने राजधानी रांची में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए बड़ी कार्रवाई की है।...

JPSC CID Investigation: 8 घंटे की पूछताछ के बाद CID का...

JPSC CID Investigation: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में कथित गड़बड़ियों की जांच कर रही CID ने मामले में अपनी कार्रवाई तेज़ कर दी है।...

Khunti Mob Lynching Case: बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों का...

Khunti Mob Lynching Case: झारखंड के खूंटी ज़िले से एक घटना सामने आई है, जहां बकरी चोरी के शक में ग्रामीणों ने दो युवकों की...