भागलपुर में अगलगी में जले 17 घर, सिलिंडर भी हुआ ब्लास्ट

भागलपुर: भागलपुर में बीती रात आग लगने से 17 घर जल कर राख हो गया। अगलगी में लाखों रूपये की संपत्ति का नुकसान हुआ। हालांकि किसी तरह की हताहत की खबर नहीं है। बताया जा रहा कि भागलपुर के सुल्तानगंज वार्ड नंबर 23 के विशौनी गंगापुर गांव में चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई। आग ने देखते ही देखते इतना भयावह रूप ले लिया कि 17 घरों को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया।

हालांकि लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन इस बीच दो गैस सिलिंडर विस्फोट हो गया जिसके बाद लोग हिम्मत नहीं जुटा सके और आग ने 17 घरों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल कर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि एक घर से खाना बनाते समय चूल्हा से चिंगारी निकली और आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते और आग पर काबू पाने की कोशिश की तब तक आगे ने भयावह रूप ले लिया था। अगलगी में 17 घर में रखे सामान भी जल कर राख हो गया, जिसमें करीब लाखों रूपये की संपत्ति का नुकसान हुआ।

भागलपुर से अजय कुमार की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें- RJD छोड़ेंगे पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के बेटे, कहा मेरे साथ धोखा हुआ

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

17

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...