तेजस्वी के किताब लिखने की बात पर JDU ने किया पलटवार, पूछा ‘लिखेंगे या लिखवाएंगे?’

पटना: रविवार की सुबह पटना में खगड़िया के लोजपा सांसद ने पार्टी छोड़ कर राजद की सदस्यता ली। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा था कि नीतीश कुमार जी के ऊपर हम अपनी किताब में सारी बातें लिखेंगे, लेकिन अभी उनके बारे में ज्यादा नहीं बोलेंगे क्योंकि वे हमारे लिए अभिभावक हैं।

तेजस्वी के किताब लिखने की बात पर जदयू ने पलटवार किया है। जदयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि हमारे नेता नीतीश कुमार के खिलाफ बोले बिना तेजस्वी यादव की राजनीति आगे नहीं बढ़ सकती है। तेजस्वी यादव जी को राजनीतिक रोजगार नीतीश कुमार जी ने दिया है इस बात को बिहार की जनता जानती है। तेजस्वी यादव किताब लिखने की बात कर रहे हैं तो हम उनसे पूछना चाहते हैं कि किताब खुद लिखेंगे या किसी से लिखवाएंगे?

उस किताब में उन बातों का उल्लेख होगा या नहीं जो सत्य है? किस तरह भ्रष्टाचार की नींव पर उनकी पार्टी खड़ी है? अपराधियों के बोल बाले वाली पार्टी में क्या-क्या राजनीतिक कुकृत्य हुए हैं? लालू प्रसाद यादव जी और उनकी पार्टी का नैतिक पतन किस तरह से हुआ है? हमें लगता है कि जब किताब लिखेंगे तो काली स्याही का उपयोग करेंगे क्योंकि राजद और उनके राजनीतिक जीवन का इतिहास काले अक्षरों में ही सुशोभित होगा। हमारे नेता नीतीश कुमार की छवि को कितना भी धूमिल करने की कोशिश करें कभी कामयाब नहीं होंगे।

पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- दिल्ली में कांग्रेस CEC की बैठक जारी, आज हो सकती है बिहार के 6 सीटों पर…

JDU

JDU
JDU

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...