उलगुलान रैली में इन नेताओं ने कह दी बड़ी बात……

रांचीः उलगुलान रैली की स्वागत भाषण स्टीफन मरांडी ने दिया उन्होंने रैली में उपस्थित सभी का आभार और स्वागत करते हुए झारखंड आने के लिए सभी को बधाई दिया।

आलमगीर आलम ने उलगुलान रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी से पहले जब भी हमार ऊपर तानाशाही किया है तब झारखंड में उलगुलान हुआ है। यहां के लोगों के खून ने क्रांति है जो 2024 में दिखेगी। आज देश की जनता परिवर्तन चाहती है जिसकी शुरुआत झारखंड से होगा। हमारे नेता हेमंत सोरेन को झूठे आरोप में जेल में बंद कर दिया है। झारखंड की जनता यह नहीं सहेगी और केन्द्र तानाशाही सरकार को काटकर फेंकेगी।

तृणमूल कांग्रेस के प्रतिनिधि कि रुप में शामिल पूर्व सांसद विवेक गुप्ता ने कहा कि ममता दीदी के आदेश पर वह इस उलगुलान रैली में उपस्थित हैं और इंडिया गठबंधन के साथ हैं। आज रैली में 2 चेयर खाली है हेमंत सोरेन और अरविंद केजरीवाल के। जल्द ही ये छूटेंगे और हमारे साथ होगें। इस बार एक-एक वोट बीजेपी को चोट होगा। देश इंडिया गठबंधन के साथ है।

उलगुलान रैली :

प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि महाराष्ट्र में भी हमारी लड़ाई जारी है। केन्द्र सरकार की कठपुतली ईडी, सीबीआई और आईटी विपक्ष का गला घोंटने का काम कर रहे हैं। 2014 में मोदी के द्वारा किये गए कोई भी वादे पूरे नहीं हो पाए हैं। आने वाले 4 जून को इंडी गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।

वहीं रैली में जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम फारुख अब्दुल्ला ने कहा कि मैं पाकिस्तानी मुस्लमान नहीं हिंदुस्तानी मुस्लमान हूं। 80 करोड़ जनता को मोदी सरकार मुफ्त में बांटकर उसके श्रेय ले रही है तो क्या वो अनाज अपने घर से लाकर दे रही है क्या। आगे उन्होंने कहा कि भारत दुश्मनी से नहीं बनेगा बल्कि भारत दुश्मन को भी दोस्त बनाने से बनेगा। हमने पाकिस्तान को कबूल नहीं किया बल्कि हमने गांधी और नेहरु के हिन्दुस्तान को कबूल किया है। चुनाव में अब जनता को बीजेपी को बाहर का रास्ता दिखाना है।

आप नेता संजय सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार पर जब मोदी बोलते हैं तो ऐसा लगता है कि जैसे ओसामा बिन लादेन बोल रहे हैं। मोदी सरकार वासिंग पाउडर की तरह है। आगे उन्होंने कहा कि बीजेपी का नारा है जो जितना बड़ा भ्रष्टाचारी वो उतना बड़ा पदाधिकारी। मोदी पर जमकर हमला करते हुए कहा कि मोदी जी झूठ बोलने की गारंटी है। भाजपा का मतलब ही भारतीय झूठा पार्टी है।

Kalpana Soren ने उलगुलान रैली के बाद Hemant Soren, भ्रष्टाचार और गांडेय को लेकर खुलकर दिये जवाब

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...