Advertisement
Advertisement

EDUCATION DEPARTMENT से नाराज शिक्षक संघ ने खोला मोर्चा, लगाए गंभीर आरोप

पटना: शिक्षा विभाग (EDUCATION DEPARTMENT) के रवैये से परेशान हो अब शिक्षक संघ ने मोर्चा खोल दिया है। शिक्षक संघ ने शिक्षा विभाग पर वसूली और विभाग को बर्बाद करने का आरोप लगाया है। शिक्षकों का कहना है कि शिक्षा विभाग मिशन दक्ष के नाम पर शिक्षकों के साथ ज्यादती कर रही है। भीषण गर्मी में गर्मी छुट्टी के दिन भी शिक्षकों को दो घंटे के लिए विद्यालय बुलाया जा रहा है जिससे शिक्षक परेशान हैं।

विद्यालय में बच्चे आएं या न आएं लेकिन शिक्षकों को दो घंटे के लिए विद्यालय आना अनिवार्य कर दिया गया है। शिक्षक संघ ने तंज कसते हुए कहा कि आज बिहार के शिक्षा विभाग की हालत ‘आधे इधर जाओ, आधे उधर जाओ और बाकि मेरे पीछे आओ’ वाली हो गई है। शिक्षक संघ का कहना है कि गर्मियों की छुट्टी में बच्चों का कई तरह का प्लान रहता है। वह अपने गार्जियन के साथ कहीं जाते हैं अपने माता-पिता को दिखवाते हैं या किसी को अपने पेरेंट्स के साथ अपने परिवार के साथ जाना होता है।

इन सभी चीजों को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जो आदेश दिया है इससे बच्चे और अध्यापक को काफी दिक्कत हो रही है। उन्होंने शिक्षा विभाग को खुली चुनौती दी है कि अगर आप ईमानदारी की बात करते हैं तो आप अचानक से 10 विद्यालयों का एक बार में निरीक्षण करें, सच्चाई सामने आ जाएगी। आप उसी जगह पर अपने अधिकारियों से चेकिंग करवाते हैं जहां पहले से कह दिया जाता है कि यहां चेकिंग होने वाला है तो वह लोग दुल्हन की तरह बन ठन कर बैठे रहते हैं।

शिक्षक संघ ने कहा कि आज जो विद्यालयों में निरीक्षण हो रहा है वह केवल शोषण किया जा रहा है। अधिकारी लोग जाते हैं और निरीक्षण के नाम पर फोटो खींचते हैं और पैसा वसूल कर कर निकल लेते हैं। आज पूरा बिहार में शिक्षा विभाग बर्बादी की ओर बढ़ चुका है।

पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- PM के पास नहीं है कोई मुद्दा तो कर रहे हैं कम्युनल बातें, जनता को चाहिए… – तेजस्वी यादव

EDUCATION DEPARTMENT EDUCATION DEPARTMENT EDUCATION DEPARTMENT EDUCATION DEPARTMENT
Commercial Advertisment

Bihar Education Department Salary Irregularity: बिहार में वेतन भुगतान के नाम...

Bihar Education Department Salary Irregularity, पटना: बिहार के शिक्षा विभाग में वेतन भुगतान से जुड़ी बड़ी वित्तीय अनियमितता सामने आई है। HRMS पोर्टल पर कथित...

साप्ताहिक राशिफल (2 नवंबर से 8 नवंबर 2026): मेष से मीन...

2 नवंबर से 8 नवंबर 2026 का साप्ताहिक राशिफल। जानिए इस सप्ताह मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए कर

आज का राशिफल और पंचांग 6 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 6 नवंबर 2026 (शुक्रवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिव