दूसरे चरण के मतदान में PURNEA है हॉट सीट, तेजस्वी ने की प्रेसवार्ता और कहा…

पूर्णिया: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार आज थम जायेगा। इसी कड़ी में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पूर्णिया में प्रेसवार्ता किया। इस दौरान तेजस्वी ने अपने कार्यकाल के समय में किए गए कार्यों को बताया। उन्होंने बताया कि जो काम 17 साल में नहीं हुआ मैंने 17 महीने में कर दिखाया। देश में सिर्फ दो धाराएं चल रही है। एक इंडिया है और एक एनडीए।

पप्पू यादव के बारे में उन्होंने कहा लोकतंत्र है, यहां सबको चुनाव लड़ने का अधिकार है और कौन सा चुनाव है जो उन्होंने छोड़ा है। वहीं नीतीश कुमार पर प्रहार करते हुए तेजस्वी ने कहा कि बिहार में भी उनकी सरकार है और प्रचंड बहुमत से जीते भी थे लेकिन पूर्णिया को क्या मिला सोचने वाली बात है। अगर हमारी सरकार आती है तो हम गैस का मूल्य कम करेंगे, 200 यूनिट बिजली मुफ्त करेंगे, अग्निवीर बहाली समाप्त करेंगे इसके साथ ही कई तरह से जनता को लाभ दिलाने का प्रयास करेंगे।

वीआईपी के सुप्रीमो मुकेश सहनी ने कहा कि दूसरे फेज के चुनाव में हमलोग पूर्णिया में रहे और हमने गांव-गांव तक जाकर लोगों से संपर्क किया। रात-रात भर लोगों से मुलाकातें की और सब कुछ सकारात्मक दिख रहा है। यहां सभी वर्गों के साथ एक-एक वोट हमारे प्रत्याशी बीमा भारती को मिलने जा रहा है। आज प्रचार का अंतिम दिन है कुछ लोग किंतु परंतु करेंगे लेकिन यह सब कुछ नहीं है। सब हवा हवाई है। यूट्यूब चैनल पर बहुत कुछ दिखाया जा रहा है लेकिन उसका कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है।

पूर्णिया से श्याम नंदन की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

CM नीतीश ने चुनाव अभियान समिति की बैठक में दिया निर्देश, रखें पैनी नजर, विजय चौधरी ने…

PURNEA PURNEA

PURNEA

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: 16 हजार करोड़ निवेश, 12 हजार...

 बिहार ग्रीन हाइड्रोजन नीति 2026 के तहत करीब 16 हजार करोड़ रुपये निवेश और 12 हजार रोजगार का प्रस्ताव है। CM सम्राट चौधरी ने...

Bihar Panchayat Election 2026: EBC आरक्षण पर नया फॉर्मूला, परिसीमन नहीं...

Bihar Panchayat Election 2026, पटना: बिहार में आगामी पंचायत चुनाव 2026 को लेकर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने आरक्षण, परिसीमन और चुनावी रोस्टर...

Bihar Gram Sansad 2026: परिसीमन के बाद ही होगा पंचायत चुनाव,...

Bihar Gram Sansad 2026, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना के ताज सिटी सेंटर में आयोजित ‘ग्राम संसद-बिहार चैप्टर-V’ मुखिया...