Purnea में तेजस्वी ने की ये घोषणा, कहा ‘होगी किसानों की उन्नति…’

पूर्णिया: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शुक्रवार को पूर्णिया पहुंचे। पूर्णिया में तेजस्वी यादव ने प्रेसवार्ता करते हुए कई घोषणाएं की। तेजस्वी ने कहा कि सीमांचल में मक्के की खेती काफी अच्छी होती है लेकिन उसे सुखाने और भंडारण का पर्याप्त व्यवस्था नहीं हो पाता है जिससे किसान को परेशानी होती है। अक्सर देखा जाता है कि किसान मक्का सूखने के लिए सड़क पर डाल देते हैं जिससे दुर्घटना भी हो जाती है। Purnea  Purnea Purnea Purnea Purnea 

राज्य में हमारी सरकार आएगी तो हम सीमांचल इलाके में मक्का सुखाने और उसके भंडारण की व्यवस्था करेंगे। इसके साथ ही तेजस्वी ने राज्य सरकार से मांग की कि मक्का के लिए तय समर्थन मूल्य पर खरीददारी सुनिश्चित किया जाये साथ ही पूर्णिया प्रमंडल में खाद, बीज और सिंचाई की किफायती व्यवस्था होनी चाहिए। तेजस्वी ने कहा कि मक्का से कई खाद्य सामग्री तैयार किये जाते हैं जिसके लिए बिहार में उद्योग धंधे लगाने की भी जरूरत है ताकि बिहार में उत्पादित मक्का को बिहार में ही बाजार मिले।

यह भी पढ़ें – PMEGP योजना में इस मामले में नंबर 1 रहा बिहार, रोजगार सृजन में तीसरे स्थान पर…

सीमांचल में मक्का प्रसंस्करण इकाई भी लगाने की जरूरत है जहां बड़े पैमाने पर मक्का से बनने वाले उत्पादों की व्यवस्था हो जिससे क्षेत्र के मक्का किसानों की तरक्की होगी। उनकी फसल का उचित कीमत मिलेगा, स्थानीय लोगों को रोजगार और व्यवसाय मिलेगा। इस दौरान तेजस्वी ने पहलगाम आतंकी घटना के बाद भारत पाकिस्तान तनाव को लेकर कहा कि हमें अपनी देश की सेना पर अभिमान है। पाकिस्तान को पहले भी हमारी सेना दो टुकड़ों में बांट चुकी है और इस बार भी हमारी सेना पाकिस्तान को धुल चटाएगी। सरकार इस मामले में जो भी कदम उठाएगी हम और हमारी पार्टी उसके साथ हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    World Bank की सिंधु जल संधि मामले में दो टूक, कहा ‘भारत के फैसले….’

पूर्णिया से श्याम नंदन की रिपोर्ट

Thailand Delegation Bihar Tourism: थाईलैंड का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा बिहार,...

Thailand Delegation Bihar Tourism, पटना: बिहार पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित फैम टूर ‘लोटस ट्रायंगल—ट्रैवल टू लैंड ऑफ एनलाइटनमेंट’ के तहत थाईलैंड से...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh: पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह,...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh, पटना: राजधानी पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Samrat Chaudhary Developed Bihar: लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने...

Samrat Chaudhary Developed Bihar, पटना: सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में रविवार को “विकसित बिहार: नींव से निर्माण तक” महामंथन सह लव-कुश...