लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की एक और सूची जारी, इतने उम्मीदवारों को दिया टिकट

Desk. खबर सियासत से है। लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने एक और सूची जारी कर दी है। इसमें तीन उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। ये सभी तीनों सीट आंध्र प्रदेश की है। वहीं कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भी 11 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है।

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की एक और सूची जारी

लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव को लेकर आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में CEC की बैठक हुई। इसमें आंध्र प्रदेश की लोकसभा और विधानसभा सीटों के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम की लिस्ट जारी की गयी है।

वहीं लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार-प्रसार थम गया है। दूसरे चरण के लिए वोटिंग 26 अप्रैल को होगी। इस चरण में 13 राज्यों की 88 लोकसभा सीटों पर चुनाव होना है। हालांकि इस चरण में झारखंड में चुनाव नहीं होगा।

बता दें कि, लोकसभा चुनाव की वोटिंग सात चरणों में होंगी। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को हो गयी है। वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल, तीसरे चरण की वोटिंग 7 मई, चौथे चरण की वोटिंग 13 मई, पांचवें चरण की वोटिंग 20 मई, छठे चरण की वोटिंग 25 मई और सातवे चरण या अंतिम चरण की वोटिंग 1 जून को होगी। इस चुनाव की काउंटिंग 4 जून को होगी।

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...