जमीन व रुपया को लेकर नवविवाहिता की हत्या, पुलिस ने बालू घाट से शव को किया बरामद

बिहटा : राजधानी पटना से सटे बिहटा में महज एक कट्टा जमीन और 10 लाख नगद रुपए के लिए एक नवविवाहित महिला की हत्या कर शव को ससुराल वालों ने बालू घाट में दफना दिया। मृतक महिला की पहचान बिहटा थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव निवासी स्व. रमेश राय की पुत्री सोनी कुमारी के रूप में हुई है। इधर, बिहटा पुलिस ने बालू घाट पहुंचकर बालू में दफन महिला के शव को बरामद किया है। मौत के बाद महिला के परिजनों में कोहराम हुआ है। फिलहाल घटना को लेकर एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार है बिहटा थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव निवासी स्व. रमेश राय की पुत्री सोनी कुमारी की शादी दो वर्ष पूर्व बिहटा के लेखन टोला गांव निवासी छोटन राय का पुत्र धीरज कुमार से हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के कुछ ही महीना बाद है ससुराल वाले एक कट्ठा जमीन और 10 लाख रुपए की मांग करने लगे जिसको लेकर आए दिन मारपीट करने लगा। जिसके बाद कल 23 अप्रैल को मृतक महिला के भाई धीरज कुमार ने थाने में ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कराया जहां बताया कि उसकी बहन की हत्या कर शव हो गायब कर दिया गया है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी।

इसी दौरान बिहटा के सुरौंदा बालू घाट के पास एक महिला का शव दफन किया गया है। जिसके बाद सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर महिला की पहचान किया गया महिला की पहचान सोनी कुमारी के रूप में हुई है। परिवार के लोगों ने भी शव की पहचान किया। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई जारी है। हालांकि घटना के बाद से मृतक महिला का पति समेत सभी ससुराल वाले फरार बताया जा रहा है।

इधर, पूरे मामले पर दानापुर डीएसपी पंकज कुमार मिश्रा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि कल महिला के भाई के द्वारा थाने में आवेदन दिया गया था। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी। इसी दौरान 24 की सुबह पुलिस की सूचना मिली की सुरौंधा बालू घाट के पास एक महिला का शव दफन किया गया है। महिला की पहचान की गई है। फिलहाल एफएसएल की टीम जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए को अस्पताल भेजा गया है।

यह भी पढ़े : गैंगरेप की वारदात में शामिल एक आरोपी गिरफ्तार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अवनीश कुमार की रिपोर्ट

Bihar Medical College PPP Model: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत...

Bihar Medical College PPP Model: बिहार में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP)...

Jio IPO News: जियो की लिस्टिंग पर 15-20% तक कमाई की...

Jio IPO News: जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को लेकर बाजार में सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है। कंपनी का प्राइस बैंड सामने आने...

Bike Stunt FIR: जेपी गंगा पथ पर बाइक स्टंट करना पड़ा...

Bike Stunt FIR: पटना के जेपी गंगा पथ पर तेज रफ्तार से बाइक चलाकर स्टंट करने के मामले में यातायात पुलिस ने कार्रवाई की...