Lok Sabha Election: ‘पूरे देश में मोदी-मोदी के नारे लग रहे’, अमित शाह का दावा

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव को लेकर आज अमित शाह ओडिशा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश भर में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। मैं पूर्व-पश्चिम, उत्तर-दक्षिण देश के हर जगह जाकर आज ओडिशा आया हूं। मैं जहां-जहां गया, पूरे देश में मोदी-मोदी के नारे लग रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आज ओडिशा में भी पूरा माहौल मोदीमय है। देश के लोग मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट करने जा रहे हैं। ओडिशा की जनता भी 20 से ज्यादा सीटें भाजपा को देकर देश की लोकसभा में भेजकर मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने जा रही है।

वास्तु विहार एड 27 22Scope News

अमित शाह ने कहा, ‘जो अपने प्रदेश की भाषा, साहित्य और अपने प्रदेश की संस्कृति का गौरव नहीं कर सकता, वो प्रदेश को आगे नहीं बढ़ा सकता। मैं स्पष्टता से कहता हूं कि यहां जो सरकार चली है, उसने न केवल ओडिशा को विकास से दूर रखा है, न केवल अफसरों के माध्यम से भ्रष्टाचार किया है, बल्कि उड़िया भाषा और साहित्य को भी गौरव से दूर रखने का काम किया है।’

Lok Sabha Election:

बता दें कि, लोकसभा चुनाव की वोटिंग सात चरणों में होंगी। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को हो गयी है। वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल, तीसरे चरण की वोटिंग 7 मई, चौथे चरण की वोटिंग 13 मई, पांचवें चरण की वोटिंग 20 मई, छठे चरण की वोटिंग 25 मई और सातवे चरण या अंतिम चरण की वोटिंग 1 जून को होगी। इस चुनाव की काउंटिंग 4 जून को होगी।

Jharkhand Crime: चोरी की बाइक से 7 बार बिना हेलमेट चला...

रांची के डोरंडा से चोरी हुई बाइक सात बार बिना हेलमेट चलती मिली। जगन्नाथपुर, धुर्वा, सिंह मोड़ और रिंग रोड में ई-चालान कटा, फिर...

Bihar Librarian Eligibility Test 2026: 5800 पदों पर भर्ती का रास्ता...

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन 1 से 21 अक्टूबर तक होंगे और परीक्षा 19...

Jharkhand Doctors Protest: लंबित मांगों को लेकर डॉक्टरों में आक्रोश, 27...

झारखंड में मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट, DACP और क्लिनिकल एस्टैब्लिशमेंट एक्ट में संशोधन समेत मांगों को लेकर IMA और JHASA ने आंदोलन की तैयारी शुरू...