PATNA JUNCTION के समीप भीषण अगलगी के बाद घटनास्थल पर पहुंचे रविशंकर प्रसाद, अस्पताल पहुंच कर लोगों से लिया हालचाल

पटना: पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सांसद रवि शंकर प्रसाद ने पटना जंक्शन के समीप होटल में लगी भीषण आग से क्षतिग्रस्त हुए स्थल का निरीक्षण किया। रविशंकर प्रसाद ने दुर्घटनास्थल पर पहुंच कर पूरी घटना की जानकारी लेते हुए मृतक के प्रति गहरा दुख तथा घायलों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की। साथ ही उन्होंने आग से झुलसे लोग जिनका अस्तपाल में इलाज चल रहा है उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

इस क्रम में आसपास के दुकानदारों से भी सांसद रविशंकर प्रसाद ने मिल कर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। बातचीत में रविशंकर प्रसाद ने कहा कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक है।

PATNA JUNCTION उन्होंने दुर्घटना के संबंध में कहा कि अभी गर्मी का समय है इसीलिए मेरा दुकानदारों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से अनुरोध है कि आग के कारणों और उनके रोकथाम की समुचित व्यवस्था अवश्य सुनिश्चित करें ताकि भविष्य में ऐसी भीषण हादसे की पुनरावृति ना हो।

बाद में पटना साहिब सांसद रविशंकर प्रसाद घायलों से मिलने पीएमसीएच भी गये जहां उन्होंने पीड़ित लोगो से मिलकर हालचाल लिया और डॉक्टरों से घायलों के इलाज के संबंध में जानकारी ली एवं अस्पताल प्रशासन को बेहतर इलाज करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने ईश्वर से सभी घायलों को शीघ्र ही स्वास्थ्य लाभ हेतु प्रार्थना किया।

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का VOTING कल, भागलपुर जिला प्रशासन ने निकाली रैली

PATNA JUNCTION PATNA JUNCTION PATNA JUNCTION

PATNA JUNCTION

Hindi Sahitya Samagam Bihar: बिहार में होगा दो दिवसीय हिंदी साहित्य...

Hindi Sahitya Samagam Bihar, पटना: हिंदी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में दो दिवसीय हिंदी साहित्य समागम आयोजित करने का...

Pitru Paksha Mela 2026 Gayaji: पितृपक्ष मेला की तैयारियों को लेकर...

Pitru Paksha Mela 2026 Gayaji: बिहार सरकार के कृषि मंत्री और गया जिले के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार को विश्व प्रसिद्ध...

Aryabhatta Knowledge University Protest: ‘पवन कुमार सिन्हा इस्तीफा दो’ के नारों...

Aryabhatta Knowledge University Protest, पटना: आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय में जांच समिति की प्रक्रिया और समिति के समन्वयक पवन कुमार सिन्हा के कथित व्यवहार को लेकर...