‘तेजस्वी के पास कोई काम नहीं, एक्स पर लिखना है अनाप-शनाप’

पटना : लोकसभा चुनाव का महापर्व चल रहा है। आज यानी 26 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान चल रहा है। दूसरे चरण के मतदान पर डिप्टी सीएम व बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र का महापर्व है। संविधान को जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने 10 साल तक बचा कर रखा है और आगे भी बचा कर रखेंगे। अधिक से अधिक लोग निकलकर वोट करें और देश को श्रेष्ठ बनने में सहयोग करें।

विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 10 सवाल पूछे जाने पर सम्राट चौधरी ने कहा कि स्वाभाविक है कोई काम है नहीं ट्विटर पर ही काम है। जनता में काम इन्होंने किया ही नहीं है। लालू प्रसाद यादव बार-बार कहते हैं संविधान खतरे में है। यह जानना चाहिए कि 10 साल तक मोदी सरकार है संविधान कहां खतरे में है। आरक्षण बढ़ाने का काम किया गया। आरक्षण लोगों को देने का काम किया गया। आरक्षण विरोधी कोई है वह लालू प्रसाद यादव का परिवार है।

यह भी पढ़े : ‘मतदान होने दीजिए पहले से ही NDA के पक्ष में बढ़त’

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Kanke CIP Rape Case: इंटर्न छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, क्लिनिकल...

 रांची के कांके स्थित केंद्रीय मनोचिकित्सा संस्थान में इंटर्न छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी PG छात्र को गिरफ्तार...

NEET UG Admission Scam: रिम्स और पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में फर्जी...

NEET UG एडमिशन में फर्जी दिव्यांग और जाति प्रमाण पत्र से आरक्षित सीट दिलाने वाले अंतरराज्यीय सिंडिकेट का खुलासा हुआ है। रिम्स और पूर्णिया...

Ranchi to Hyderabad Flight: विधायक के PA की अटैची का ताला...

झामुमो विधायक आलोक सोरेन के निजी सहायक रजनीश कुमार की रांची से हैदराबाद यात्रा के दौरान अटैची से ₹50 हजार चोरी हो गये। शिकायत...