रांची में अब भू-माफियाओं की खैर नहीं !

229
रांची में अब भू-माफियाओं की खैर नहीं !
रांची में अब भू-माफियाओं की खैर नहीं !
Advertisment

रांचीः राजधानी रांची में अब भू-माफियाओं की खैर नहीं। हाईकोर्ट ने जिला टास्ट फोर्स को रांची के भू-माफियाओं पर कार्रवाई करने का सख्त निर्देश दिया है। हाईकोर्ट के न्यायाधीश एस चंद्रशेखर और न्यायाधीश नवनीत कुमार की बेंच ने ये आदेश दिया है।

Advertisment

ये भी पढ़ें- 20 साल बाद सुलझा दो सगे भाईयों का जमीन विवाद….

आज मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि राजधानी में कुल 273 भू-माफिया चिन्हित हैं। पूरा मामला जज की जमीन पर कब्जा करने का है, इसी मामले में आज सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को सभी जिलों में जिला टास्क फोर्स को मजबूत बनाने और इसके साथ ही भू-माफिया और फिरौती की मांग करने वाले अपराधियों पर नकेल कसने का निर्देश दिया है।

कोर्ट ने कार्रवाई की रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है

कोर्ट ने इसके साथ ही सभी जिलों से टास्ट फोर्स के द्वारा की गई कार्रवाई की भी एक रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने इसके साथ ही राज्य सरकार से सवाल किया है कि फिरौती की मांग करने वालो और भू-माफिया के मामले में जिन्हें जमानत नहीं मिली उन अपराधियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जा रही है उसकी रिपोर्ट भी सौंपने को कहा है। इस मामले की अब अगली सुनवाई 7 मई को होगी।

Advertisement