Monday, October 27, 2025
Loading Live TV...

Latest News

सड़क हादसा: घायल तड़पता रहा, लोग वीडियो बनाते रहे, समाजसेवी निरंजन यादव ने बचाई जान

Godda: जिले से मानवीयता को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है। महागामा–मेहरमा NH-133 पर घोरीचक पेट्रोल पंप के पास एक ऑटो और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। वह तड़प रहा था, लेकिन मौके पर मौजूद लोग मदद करने के बजाय मोबाइल से वीडियो और फोटो बनाने में व्यस्त रहे। समाजसेवी निरंजन यादव ने बचाई जानः हादसे के कुछ मिनटों तक घायल युवक सड़क पर बेहोशी की हालत में पड़ा रहा। भीड़ में से कोई भी उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश नहीं...

छठ से पहले चास में गंदगी का अंबार, नगर निगम पर लापरवाही के आरोप – डीसी ने दिए सख्त निर्देश

Bokaro: छठ पूजा को देखते हुए जिले भर में सफाई अभियान तेज किया जा रहा है, लेकिन चास नगर निगम की लापरवाही के चलते शहर के कई इलाकों में गंदगी का अंबार देखने को मिल रहा है। जगह- जगह कूड़े-कचरे का ढेर जमा हो गया है, जिससे स्थानीय लोगों को दुर्गंध और अस्वच्छ वातावरण का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों का कहना है कि नगर निगम द्वारा नियमित रूप से सफाई नहीं कराई जा रही। जल्द ही समाधान का आश्वासनः इस संबंध में उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से ले रहा है और...

SBI करेगा 3,500 अधिकारियों की नियुक्ति, सेवा विस्तार और डिजिटल सुरक्षा को मिलेगा मजबूती

DESK: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने संचालन को मजबूत करने और ग्राहक सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए बड़े स्तर पर भर्ती अभियान चलाने की घोषणा की है। बैंक आनेवाले पांच महीनों में लगभग 3,500 अधिकारियों की नियुक्ति करने जा रहा है। इस कदम का उद्देश्य देशभर में शाखाओं, डिजिटल बैंकिंग सिस्टम, साइबर सुरक्षा, और प्रशासनिक संरचना को और अधिक सुदृढ़ बनाना है।SBI के उप प्रबंध निदेशक (मानव संसाधन) और मुख्य विकास अधिकारी किशोर कुमार पोलुदासु ने बताया कि बैंक की भर्ती प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ रही है और निगरानी बड़े पैमाने पर की जा रही है,...

झारखंड के 11 जिलों में आज भी हीटवेव का अलर्ट, 5 जिलों में 44 डिग्री पहुंचेगा तापमान

“Efficient supply chain and cargo logistics service in Bihar and Jharkhand”
Advertisment

झारखंड के 11 जिलों में आज भी हीट वेव का अलर्ट, 5 जिलों में 44 डिग्री पहुंचेगा तापमान

रांची : झारखंड में गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। तत्काल इससे राहत के आसार नहीं है। दिन और रात का तापमान सामान्य की तुलना में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी के साथ बने रहने का अनुमान है। नतीजा यह कि एक दिन पहले तक जहां झारखंड के 10 जिलों में मौसम विभाग ने हीट वेव का अलर्ट जारी किया था, वहीं अब 27 अप्रैल शनिवार को 11 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी हुआ है। हल्की सी राहत वाली बात यह है कि शनिवार को 5 जिलों (गोड्डा, पाकुड़, सरायकेला, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम) में दिन का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान व्यक्त किया गया है जबकि शुक्रवार को यह 6 जिलों में बताया गया था। शनिवार को बोकारो में तापमान एक डिग्री कम यानी 43 डिग्री सेल्सियर रहने का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग के रांची केंद्र ने जनसामान्य को चेताया है कि कई जिलों में दिन में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पुहंचेगा, इसलिए उन जिलों में लोग जरूरी होने पर ही दिन में बाहर निकलें।

दिन में 11 से अपराह्न 3 बजे तक तेज धूप में बाहर न निकलने की एडवाइजरी

झारखंड में शनिवार को भी हीटवेव वाले जिलों में दिन के 11 बजे अपराह्न 3 बजे तक धूप में बाहर निकलने से बचने की मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। राज्य में जिन जिलों में हीटवेव की स्थिति बनेगी, उनमें पूर्वी और पश्चमी सिंहभूम, सरायकेला, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, देवघर और साहिबगंज शामिल हैं। कोल्हान, उत्तरी-छोटानागपुर और संथान प्रमंडल के लोगों को सलाह दी गई है हीटवेव के दौरान निर्जलीकरण से बचने को प्यास न लगे होने पर पानी पीते रहने की सलाह दी गई है ताकि शरीर में पानी की मात्रा कम न होने पाए। जरूरी होने पर छाता, तौलिया आदि से  शरीर को ऊपरी हिस्से से शरीर का बचाव करते हुए दिन के समय बाहर निकलने की सलाह दी है।

झारखंड में शनिवार को भी हीटवेव वाले जिलों में दिन के 11 बजे अपराह्न 3 बजे तक धूप में बाहर निकलने से बचने की मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी की है।
फाइल फोटो

रांची में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापपमान 24 डिग्री सेल्सियस, खूंटी में अधिकतम 40 और न्यूनतम 25, गुमला में अधिकतम 40 और न्यूनतम 24, हजारीबाग में अधिकतम 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस, रामगढ़ में अधिकतम 40 और न्यूनतम 23, बोकारो में अधिकतम 43 और न्यूनतम 25, पलामू में अधिकतम 43 और न्यूनतम 25, लोहरदगा में अधिकतम 40 और न्यूनतम 24, लातेहार में अधिकतम 41 और न्यूनतम 25, गढ़वा में अधिकतम 43 और न्यूनतम 25, चतरा में अधिकतम 42 और न्यूनतम 25, कोडरमा में अधिकतम 42 और न्यूनतम 25,  देवघर मे अधिकतम 42 और न्यूनतम 25, धनबाद में अधिकतम 42 और न्यूनतम 25, दुमका में अधिकतम 42 और न्यूनतम 25, गिरिडिह में अधिकतम 42 और न्यूनतम 24, गोड्डा में अधिकतम 44 और न्यूनतम 26, जामताड़ा में अधिकतम 42 और न्यूनतम 25, पाकुड़ में अधिकतम 44 और न्यूनतम 26, साहिबगंज में अधिकतम 42 और न्यूनतम 26, सिमडेगा में अधिकतम 43 और न्यूनतम 24, सरायकेला में अधिकतम 44 और न्यूनतम 26, पूर्वी सिंहभूम में अधिकतम 44 और न्यूनतम 26 एवं पश्चिमी सिंहभूम में अधिकतम 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है।

हीटवेव दौरान बचाव के लिए जारी एडवाइजरी

हल्के रंग के  ढीले और छिद्रयुक्त सूती कपडे पहनें। धूप में बाहर जाते समय सुरक्षात्मक चश्मे, छाता/टोपी, जूते या चप्पल का प्रयोग करें।

तापमान अधिक होने पर बाहरी गतिविधियों से बचें। यात्रा करते समय अपने साथ पानी अवश्य रखें।

शराब, चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड शीतल पेय के सेवन से बचें क्योंकि शरीर निर्जलित होता है।

उच्च प्रोटीन वाले भोजन और बासी भोजन से बचें। बुजुर्ग, बच्चे, बीमार और गर्भवती महिला ऐहतियात बरतें क्योंकि हीटवेव में उनके अस्वस्थ होने का खतरा ज्यादा होता है

ओ.आर.एस., घर में बने लस्सी, तोरानी (चावल का पानी), नींबू पानी, छाछ आदि का उपयोग करें जो शरीर को

फिर से हाइड्रेट करने में मदद करता है।

Related Posts

Jharkhand Weather Update: 31 अक्टूबर तक झारखंड के कई जिलों में...

Ranchi: राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में आसमान पर घने बादल छाए हुए हैं, वहीं मौसम विभाग ने 28 से 31 अक्टूबर तक भारी बारिश...

बच्चों को HIV संक्रमित खून चढ़ाना है ‘राज्य-प्रायोजित हत्या’ : बाबूलाल...

Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने चाईबासा सदर अस्पताल में थैलेसीमिया से ग्रस्त 5 मासूम बच्चों को एचआईवी (HIV) संक्रमित खून...

थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों को HIV संक्रमित खून चढ़ाने मामले पर केंद्रीय...

Ranchi: केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने झारखंड के चाईबासा जिले में थैलेसीमिया से ग्रस्त बच्चों को रक्त HIV संक्रमित खून...
152,000FansLike
25,000FollowersFollow
628FollowersFollow
651,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel