Lok Sabha Election: ‘पीएम मोदी महंगाई मैन बन गए हैं’, प्रियंका गांधी ने बोला हमला

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव को लेकर आज कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी गुजरात के वलसाड पहुंची। यहां उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि जब मोदी जी चुनाव प्रचार के लिए आते थे, तो ऐसा दिखाया जाता था कि मानो यह सुपरमैन हों, लेकिन अब ये ‘महंगाई मैन’ बन गए हैं।

Lok Sabha Election पीएम मोदी पर प्रियंका गांधी का हमला

प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा, ‘जब मोदी जी चुनाव प्रचार के लिए आते थे, तो ऐसा दिखाया जाता था कि मानो यह सुपरमैन हों। लेकिन अब ये ‘महंगाई मैन’ बन गए हैं। BJP के नेता कहते हैं कि मोदी जी बहुत ताकतवर हैं, चाहें तो चुटकी भर में युद्ध रुकवा सकते हैं। तो मोदी जी ने बेरोजगारी और महंगाई क्यों नहीं कम की। दरअसल, इन्हें पता ही नहीं कि जनता के क्या संघर्ष हैं?’

Cesto mart add 28 22Scope News

प्रियंका गांधी ने कहा, ‘देश के प्रधानमंत्री इतने अहंकारी है कि उन्हें कोई कुछ कह नहीं सकता। वे आपके बीच भी नहीं आते तो उनको क्या पता होगा कि जनता को क्या परेशानी है? इंदिरा जी, राजीव जी जनता के बीच जाते थे, महिलाएं डांट देती थी कि अभी तक हमारा काम क्यों नहीं हुआ? तो वह बड़े प्यार से बोलते थे कि बहन आपके काम का आदेश दे दिया है.. जल्द ही पूरा हो जाएगा। क्योंकि हमारे देश की यही परंपरा रही है कि जनता सर्वोपरि है।’

Lok Sabha Election:

बता दें कि, लोकसभा चुनाव की वोटिंग सात चरणों में हो रही है। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल और दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल को हो गयी है। इसके अलावा तीसरे चरण की वोटिंग 7 मई, चौथे चरण की वोटिंग 13 मई, पांचवें चरण की वोटिंग 20 मई, छठे चरण की वोटिंग 25 मई और सातवे चरण या अंतिम चरण की वोटिंग 1 जून को होगी। इस चुनाव की काउंटिंग 4 जून को होगी।

Jharkhand Crime: चोरी की बाइक से 7 बार बिना हेलमेट चला...

रांची के डोरंडा से चोरी हुई बाइक सात बार बिना हेलमेट चलती मिली। जगन्नाथपुर, धुर्वा, सिंह मोड़ और रिंग रोड में ई-चालान कटा, फिर...

Bihar Librarian Eligibility Test 2026: 5800 पदों पर भर्ती का रास्ता...

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन 1 से 21 अक्टूबर तक होंगे और परीक्षा 19...

Jharkhand Doctors Protest: लंबित मांगों को लेकर डॉक्टरों में आक्रोश, 27...

झारखंड में मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट, DACP और क्लिनिकल एस्टैब्लिशमेंट एक्ट में संशोधन समेत मांगों को लेकर IMA और JHASA ने आंदोलन की तैयारी शुरू...