Advertisment

JEHANABAD में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान से 5 लाख का सोना और चांदी की चोरी

जहानाबाद: जहानाबाद में एक ज्वेलरी दुकान से चोरों ने करीब 5 लाख रूपये मूल्य के सोना और चांदी की चोरी कर ली। घटना नगर थाना क्षेत्र के बत्तीस भंवरिया स्थित एक ज्वेलरी दुकान की है। मामले में दुकानदार कन्हैया कुमार ने बताया कि दुकान खुली थी और हम पानी लेने चले गए। पानी लेकर वापस लौटने पर मैंने अपने दुकान की अलमारी खुला हुआ पाया और देखने पर पता चला कि उसमें से 4 किलो सोना और करीब 10 ग्राम गायब है। चोरी की बात देखते ही अगल बगल में छानबीन की लेकिन कोई पता नहीं चला।

गायब सामान की कीमत करीब 5 लाख रूपये आंकी जा रही है। इधर घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची नगर थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। नगर थानाध्यक्ष दिवाकर विश्वकर्मा ने बताया कि एक ज्वेलरी दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। दिनदहाड़े चोरी की घटना की जाँच की जा रही है। जांच के बाद चोरी की घटना के बारे में स्पष्ट पता चलेगा। चोरी की घटना को देख कर प्रतीत हो रहा है कि चोर पहले से घात लगा कर बैठे थे और दुकानदार के थोड़ी देर के लिए हटते ही चोरी कर फरार हो गया।

जहानाबाद से गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें- JEHANABAD में नहीं थम रही मोटरसाइकिल की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई चोरी

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

JEHANABAD JEHANABAD

JEHANABAD JEHANABAD

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन जाने वालों के लिए बड़ी परेशानी, पुल...

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन मोड़-संजय चौक-मैथन मुख्य सड़क पर झिलिया नदी के ऊपर बन रहे पुल के पास बनाया गया एक अस्थायी डायवर्जन मंगलवार को...

JPSC Student Protest: छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने बनाई...

JPSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, राज्य सरकार ने बातचीत शुरू करने की दिशा...

Bokaro Basketball Training Centre: बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर के साथ मतदाता जागरूकता...

Bokaro Basketball Training Centre: बुधवार को जिले के DPS चास स्कूल में एक बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ...