Big breaking बिशुनपुरा बीडीओ ने की आत्महत्या….

Gadhwa- गढ़वा से अत्यंत ही दुखद खबर निकलकर सामने आ रही है। बिशुनपुरा प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) ने अपने आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

बीडीओ का नाम हीरक मन्ना केरकेट्टा बताया जा रहा है। हालांकि आत्महत्या का स्पष्ट कारण साफ नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।घटना की सूचना मिलते ही कई आला अधिकारी और पदाधिकारी हीरक मन्ना केरकेट्टा के आवास पहुंच चुके हैं।

जानकारी के अनुसार आज सुबह से ही उनके आवास का दरवाजा बंद था। जब ब्लॉक स्टाफ ने दोपहर तीन बजे किसी कागजात पर उनसे हस्ताक्षर कराने गए तो दरवाजा अंदर से बंद था।

सुबह से ही दरवाजा बंद रहने एवं लगातार फोन करने के बावजूद भी फोन रिसीव नहीं करने पर कर्मियों ने इसकी सूचना विसुनपुरा थाना को दी।

पुलिस ने खिड़की से किसी तरह देखा तो उनका शव रस्सी से झूल रहा था। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई के लिए वरीय अधिकारियों का इंतजार कर रही है। वहीं उनके परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी गई है।

 

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...