Advertisment

आरा में दो युवकों को मारी गोली, एक की मौत, 1 घायल

आरा : उदवंतनगर थाना क्षेत्र के जगजीवन हॉल्ट के समीप मंगलवार की देर शाम हथियारबंद बदमाशों ने दो युवा चालकों को गोली मार दी. जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे का इलाज आरा स्थित एक निजी क्लीनिक में कराया जा रहा है.

हत्या से मृतक के गांव चौकीपुर के लोगों को गुस्सा भड़क उठा. आक्रोशित लोग अस्पताल से बिना पोस्टमार्टम कराये ही शव लेकर चले गये. अस्पताल में मौजूद पुलिस ने रोकने का प्रयास किया पर लोगों ने शव ले जाकर आरा के चंदवा के समीप पासवान चौक पर रोड जाम कर दिया. इस दौरान गुजर रही एम्बुलेंस को भी निशाना बना शीशा तोड़ दिया. घटना को कवर कर रहे पत्रकार की पिटाई कर दी.

आक्रोशित लोग हत्यारों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग कर रहे थे. देर रात तक आरा-बक्सर हाईवे जाम था. मृतक गजराजगंज ओपी क्षेत्र के चौकीपुर गांव निवासी बसंत पासवान का 26 वर्षीय पुत्र सोनू पासवान था. वह अपने दोस्त नथुनी चौधरी के 25 वर्षीय पुत्र अनिल चौधरी के साथ देर शाम जगजीवन हॉल्ट की ओर गया था. तभी बदमाशों ने गोली मार दी और अंधेरे का फायदा उठा भाग निकले. वारदात के बाद अफरातफरी मच गई.

Jharkhand Chamber Election 2026: झारखंड चैंबर चुनाव का ऐलान, जानिए नामांकन...

Jharkhand Chamber Election 2026: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का चुनाव 13 सितंबर 2026 को मारवाड़ी भवन, हरमू रोड में आयोजित...

Dhanbad Railway Employee House Theft: धनबाद में रेलवे कर्मचारी के बंद...

Dhanbad Railway Employee House Theft: धनसार थाना क्षेत्र के यमुना विहार कॉलोनी, बरमसिया फुटबॉल मैदान के समीप रेलवे कर्मचारी के बंद आवास को चोरों...

Chhatabad Bhudhansan: छाताबाद भूधसान पर सियासत तेज, मुआवजा और पुनर्वास की...

Chhatabad Bhudhansan, धनबाद: कतरास थाना क्षेत्र के छाताबाद में 7 अगस्त को हुए भूधसान की घटना के बाद प्रभावित परिवारों का आंदोलन लगातार जारी...