Breaking : आरा में फायरिंग, दुकानदार को लगी गोली

आरा : आरा में फायरिंग –  आरा-सरैया मुख्य मार्ग पर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के यादवपुर गांव के समीप बुधवार की शाम फायरिंग के दौरान गोली लगने से दुकान बंद कर वापस लौट रहे दुकानदार को गोली लग गई। जख्मी दुकानदार को गोली सिर में लगी है। गोली लगते ही वह खून से लथपथ होकर जख्मी हालत में जमीन पर गिर पड़े। जिसके बाद वहां मौजूद स्थानीय लोग द्वारा उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जख्मी अधेड़ टाउन थाना क्षेत्र के रौजा मोहल्ला निवासी स्व. मो. कासिम के 50 वर्षीय पुत्र मो. अकबर हैं।

आरा में फायरिंग – हथियारबंद बदमाशों ने टेंट संचालक से मारपीट कर एक लाख लूटे

शहर के टाउन थाना क्षेत्र के महादेवा रोड स्थित पानी टंकी के समीप बुधवार की देर शाम हथियारबंद बदमाशों ने टेंट संचालक से मारपीट कर एक लाख रुपये की लूट कर ली। इसके बाद किसी तरह जख्मी संचालक ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। घटना को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। इसके जख्मी संचालक को परिजन द्वारा इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जख्मी संचालक टाउन थाना क्षेत्र के जेल रोड मिश्र टोला मोहल्ला निवासी गोपाल साह का 25 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार कश्यप है।

आरा में फायरिंग
आरा में फायरिंग

आरा: हम नेता दानिश रिजवान गिरफ्तार, सुषमा बड़ाईक पर गोली चलाने का आरोप

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Chirkunda BJP Worker Meeting: चिरकुंडा में भाजपा का मेगा मिलन समारोह,...

Chirkunda BJP Worker Meeting: निरसा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चिरकुंडा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा एक 'कार्यकर्ता मिलन समारोह' आयोजित किया गया। इस...

IT मैनेजर ने सीखे AI के तकनीकी गुर, विभागों में कामकाज...

पटना : सामान्य प्रशासन विभाग के बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसायटी की ओर से सोमवार को बिहार आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) मिशन के तहत एकदिवसीय...

मंत्री संजय पासवान ने पंजाब की इंडियन सुक्रोज मिल पहुंचकर लिया...

पटना : गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री संजय पासवान ने सोमवार को पंजाब के मुकेरियां में स्थित इंडियन सुक्रोज लिमिटेड का दौरा किया। उन्होंने...