Jharkhand Weather Update 28-04-2024 : रांची, खूंटी, रामगढ़ और बोकारो में आज हीटवेव का येलो अलर्ट और अन्य 10 जिलों में गंभीर अलर्ट

रांची : Jharkhand Weather के मिजाज का 28 अप्रैल के लिए सबसे अहम Update यह है कि रविवार को राजधानी रांची के अलावा खूंटी, रामगढ़ और बोकारो के लिए भारतीय मौसम विभाग (रांची केंद्र) ने हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। यानी दिन के तापमान में तेजी रहेगी। इसके चलते रांची में 24 घंटे में दिन का तापमान एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहने का अंदेशा व्यक्त किया गया है। हालांकि इस दौरान रांची में बादल भी घुमड़ने का अनुमान है लेकिन हीटवेव से निजात की स्थिति नहीं मिल पाएगी।

Jharkhand Weather Update 28 April
Jharkhand Weather Update 28-04-2024
Jharkhand Weather Update 28-04-2024 – गोड्डा, पाकुड़, बोकारो और पूर्वी सिंहभूम में 44 डिग्री रहेगा तापमान

राजधानी रांची समेत इन चार जिलों के अलावा राज्य के अन्य 10 जिलों में हीटवेव का गंभीर अलर्ट जारी हुआ है। दिन और रात का तापमान सामान्य की तुलना में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी के साथ बने रहने का अनुमान है। धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड, गोड्डा, साहिबगंज, सरायकेला, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में सूरज की तपिश की तेजी बनी रहेगी। इसके चलते पूरे राज्य में 5 जिलों में दिन का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक या उसके भी पार जाने का अनुमान है। इन जिलों में गोड्डा, पाकुड़, बोकारो और पूर्वी सिंहभूम शामिल हैं।

इनमें से बोकारो में 24 घंटे पहले दिन का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा था। भारतीय मौसम विभाग के रांची केंद्र ने जनसामान्य को चेताया है कि हीटवेव वाले जिलों में लोग जरूरी होने पर ही दिन में बाहर निकलें।

Cesto mart add 29 22Scope News

Jharkhand Weather Update 28-04-2024 – दिन में 11 से अपराह्न 3 बजे तक तेज धूप में बाहर न निकलने की एडवाइजरी

झारखंड में शनिवार को भी हीटवेव वाले जिलों में दिन के 11 बजे अपराह्न 3 बजे तक धूप में बाहर निकलने से बचने की मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। राज्य में कोल्हान, उत्तरी-छोटानागपुर और संथान प्रमंडल के लोगों को सलाह दी गई है हीटवेव के दौरान निर्जलीकरण से बचने को प्यास न लगे होने पर पानी पीते रहने की सलाह दी गई है ताकि शरीर में पानी की मात्रा कम न होने पाए। जरूरी होने पर छाता, तौलिया आदि से  शरीर को ऊपरी हिस्से से शरीर का बचाव करते हुए दिन के समय बाहर निकलने की सलाह दी है।

रांची में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापपमान 26 डिग्री सेल्सियस, खूंटी में अधिकतम 40 और न्यूनतम 27, गुमला में अधिकतम 41 और न्यूनतम 26, हजारीबाग में अधिकतम 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस, रामगढ़ में अधिकतम 41 और न्यूनतम 25, बोकारो में अधिकतम 44 और न्यूनतम 25, पलामू में अधिकतम 43 और न्यूनतम 26, लोहरदगा में अधिकतम 41 और न्यूनतम 26, लातेहार में अधिकतम 41 और न्यूनतम 26, गढ़वा में अधिकतम 43 और न्यूनतम 26, चतरा में अधिकतम 43 और न्यूनतम 26, कोडरमा में अधिकतम 42 और न्यूनतम 26,  देवघर मे अधिकतम 42 और न्यूनतम 26.

धनबाद में अधिकतम 42 और न्यूनतम 26, दुमका में अधिकतम 42 और न्यूनतम 26, गिरिडीह में अधिकतम 42 और न्यूनतम 25, गोड्डा में अधिकतम 44 और न्यूनतम 27, जामताड़ा में अधिकतम 42 और न्यूनतम 26, पाकुड़ में अधिकतम 44 और न्यूनतम 27, साहिबगंज में अधिकतम 42 और न्यूनतम 27, सिमडेगा में अधिकतम 42 और न्यूनतम 24, सरायकेला में अधिकतम 44 और न्यूनतम 26, पूर्वी सिंहभूम में अधिकतम 44 और न्यूनतम 26 एवं पश्चिमी सिंहभूम में अधिकतम 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है।

GOAL Logo page 0001 7 22Scope News

Jharkhand Weather Update 28-04-2024 – हीटवेव दौरान बचाव के लिए जारी एडवाइजरी

हल्के रंग के  ढीले और छिद्रयुक्त सूती कपडे पहनें। धूप में बाहर जाते समय सुरक्षात्मक चश्मे, छाता/टोपी, जूते या चप्पल का प्रयोग करें।

तापमान अधिक होने पर बाहरी गतिविधियों से बचें। यात्रा करते समय अपने साथ पानी अवश्य रखें।

शराब, चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड शीतल पेय के सेवन से बचें क्योंकि शरीर निर्जलित होता है।

उच्च प्रोटीन वाले भोजन और बासी भोजन से बचें। बुजुर्ग, बच्चे, बीमार और गर्भवती महिला ऐहतियात बरतें क्योंकि हीटवेव में उनके अस्वस्थ होने का खतरा ज्यादा होता है

ओ.आर.एस., घर में बने लस्सी, तोरानी (चावल का पानी), नींबू पानी, छाछ आदि का उपयोग करें जो शरीर को

फिर से हाइड्रेट करने में मदद करता है। Jharkhand Weather Update 28-04-2024 Jharkhand Weather Update 28-04-2024 Jharkhand Weather Update 28-04-2024

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!