Advertisment

पॉलिटेक्निक कॉलेज का निर्माण कार्य बंद होने से ग्रामीणों में आक्रोश

कोडरमा : जयनगर प्रखंड के गोहाल में बन रहे पॉलिटेक्निक कॉलेज का निर्माण कार्य बंद होने को लेकर ग्रामीण गोलबंद होते जा रहे हैं. बरकट्ठा विधानसभा के पूर्व विधायक जानकी यादव की अगुवाई में सैकड़ों लोगों ने पॉलिटेक्निक कॉलेज के बाहर धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया.

डुगडुगी बजाकर पूर्व विधायक जानकी यादव ने आंदोलन का बिगुल फूंका. उन्होंने कहा कि विधायक रहते हुए उन्होंने जिन कल्याणकारी योजनाओं का शिलान्यास किया था उनका निर्माण कार्य एक साजिश के तहत राज्य सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधी ने ठप्प करवा दिया. बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण भी निर्माणाधीन पॉलिटेक्निक कॉलेज के बाहर जुटे और निर्माण कार्य बंद किये जाने का विरोध जताया.

लोगों ने पॉलिटेक्निक कॉलेज का निर्माण कर जल्द शुरू करने की मांग की. पूर्व विधायक जानकी यादव ने कहा कि अगर सरकार योजनाओं का निर्माण कार्य फिर से शुरू नहीं करती है तो आने वाले समय में विकराल रूप से आंदोलन होगा और स्थानीय स्तर से लेकर राज्य स्तर तक चरणबद्ध आंदोलन किए जाएंगे.

रिपोर्ट : कुमार अमित

Jharkhand Chamber Election 2026: झारखंड चैंबर चुनाव का ऐलान, जानिए नामांकन...

Jharkhand Chamber Election 2026: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का चुनाव 13 सितंबर 2026 को मारवाड़ी भवन, हरमू रोड में आयोजित...

Dhanbad Railway Employee House Theft: धनबाद में रेलवे कर्मचारी के बंद...

Dhanbad Railway Employee House Theft: धनसार थाना क्षेत्र के यमुना विहार कॉलोनी, बरमसिया फुटबॉल मैदान के समीप रेलवे कर्मचारी के बंद आवास को चोरों...

Chhatabad Bhudhansan: छाताबाद भूधसान पर सियासत तेज, मुआवजा और पुनर्वास की...

Chhatabad Bhudhansan, धनबाद: कतरास थाना क्षेत्र के छाताबाद में 7 अगस्त को हुए भूधसान की घटना के बाद प्रभावित परिवारों का आंदोलन लगातार जारी...