ग्राहक बन दुकान में घुसे, फिर चाकू दिखाकर लोगों को कब्जे में लिया फिर…

रांची:  अपराधियों का दुस्साहस लगातर बढ़ता जा रहा है। अपराध के लिए अपराधी किसी भी हद तक जा सकते है। अपराधी भीड़-भाड़ बाले इलाके को भी नहीं छड़ रहें है।

रांची के मेन  रोड में हुई। शाम करीब 6:30 बजे तीन लुटेरे ग्राहक बनकर अलबर्ट एक्का चौक के पास स्थित बिरजी केशवजी ज्वेलरी शॉप में घुसे। जेवर दिखाने को कहा।

जब दुकान के कर्मचारी जेवर दिखा रहे थे, तभी तीनों ने चाकू निकालकर वहां मौजूद लोगों को कब्जे में ले लिया। चंद सेकेंड में ही लुटेरे काउंटर पर रखे चेन लूटकर भाग निकले।

लुटेरों के दुकान से निकलते ही दुकान संचालक कुणाल और अन्य कर्मचारियों ने शोर मचाया। लोगों ने पीछा कर एक लुटेरे को पकड़ लिया, जबकि दो लुटेरे फरार हो गए। फिर पुलिस ने उस लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार लुटेरा शंकर वाल्मीकि सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के चूना भट्ठा का रहने वाला है। पूछताछ में उसने अपने दो साथियों का नाम भी पुलिस को बताया है।

उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने कुणाल की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है। देर रात तक दुकान में रखे जेवर का मिलान किया जा रहा था। दुकान संचालक यह स्पष्ट नहीं कर पाए थे कि लुटेरे अपने साथ कौन- कौन से जेवर ले गए।

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Anant Ambani Govardhan Parikrama: गोवर्धन परिक्रमा के बाद अनंत अंबानी का...

Anant Ambani Govardhan Parikrama: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने शुक्रवार रात श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ गिरिराज महाराज की...

Deoghar Foundation Day Celebration: देवघर में शिक्षकों की नियुक्ति से लेकर...

Deoghar Foundation Day Celebration: झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के समापन पर देवघर के सूचना भवन सभागार में सम्मान एवं परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम का...

Deoghar BJP Padyatra: ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ...

Deoghar BJP Padyatra: झारखंड के देवघर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा...