Breaking : प्रियंका रायबरेली और राहुल अमेठी से नहीं लड़ेंगे चुनाव

दिल्ली : लोकसभा चुनाव के बीच राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस के महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रायबरेली और अमेठी से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। सूत्रों के मुताबकि, प्रियंका गांधी पार्टी का पूरे देश में प्रचार अभियान संभालने पर फोकस कर रही हैं। वहीं, राहुल गांधी का कहना है कि वे सिर्फ वायनाड से चुनाव लड़ना चाहते हैं।

आपको बता दें कि कुछ दिनों से अटकलें लगाई जा रही थी कि राहुल गांधी इस बार अमेठी से चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं प्रियंका गांधी वाड्रा को उनकी मां सोनिया गांधी की रायबरेली सीट से टिकट दिया जा सकता है। यूपी कांग्रेस की ओर से पार्टी को ये प्रस्ताव भी भेजा गया था। इसके बाद कांग्रेस इलेक्शन कमेटी की बैठक में भी इस पर चर्चा हुआ। पार्टी नेतृत्व ने राहुल गांधी के सामने अमेठी और प्रियंका गांधी को रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया था। लेकिन दोनों नेताओं ने इन सीटों से चुनाव लड़ने से साफ इंनकार कर दिया।

यह भी पढ़े : 20 अप्रैल को बिहार आ रहे हैं राहुल गांधी

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

Social Media

167,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
685,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img